फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं के 3 टॉपर्स ने खोला राज, इन चीजों से दूर रहकर रचा इतिहास

Mon, 29 May 2017 12:56 PM IST
amarujala.com: Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 7
सीबीएसई 12वीं की रिजल्ट घोषित हो गया है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वो चेहरे कौन से हैं जिन्होंने इस बार के रिजल्ट में सभी को पछाड़ते हुए वो मुकाम हासिल किया है जिसकी आस सीबीएसई के 10 लाख 98 हजार 891 स्टूडेंट्स को थी।
विज्ञापन

2 of 7
12वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ऑल इंडिया ओवरऑल रिजल्ट 82 फीसदी रहा है। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
अमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा से पढ़ाई करने वाली रक्षा गोपाल सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा बन गई हैं। रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं। रक्षा आर्ट्स की स्टूडेंट हैं। 

4 of 7
उनकी ख्वाहिश पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में पढ़ाई करने की है। रक्षा ने कहा, एग्जाम में टॉप करने के बारे में तो सोचा भी नहीं था। रक्षा बोलीं मुझे तो अभी भी अपने रिजल्ट पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। बस यही सोचा था कि एग्जाम में अच्छा करना है।
विज्ञापन

5 of 7
bhoomi sawant
वहीं दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ की रहने वाली भूमि सावंत हैं। भूमि को 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक मिले हैं। भूमि सावंत डीएवी चंडीगढ़ कॉलेज से साइंस की स्टूडेंट हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
सीबीएसई बोर्ड की इस परीक्षा में तीसरे नंबर दो स्टूडेंट है। आदित्य जैन और मन्नत लूथरा। खास बात ये है कि इन दोनों ही स्टूडेंट ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है और दोनों ही चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aditya jain
दोनों को ही 99.2 प्रतिशत नंबर मिले हैं। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे कामयाब हुए हैं, उनको बहुत बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें