फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2018: जारी हुआ रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

Tue, 29 May 2018 01:33 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च 2018 से शुरू की थीं। इसी साल 8 साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट-
  • CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
  • इसके बाद होम पेज पर CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना रोल नंबर डालें
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी सिर्फ एक क्लिक में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एसएमएस से, फोन से
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse10रॉल नंबर>सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। 

IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें