छात्र दोपहर बाद टेलीफोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 16 लाख 38 हजार 428 छात्र पंजीकृत हुए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या
results.amarujala.com पर जाएं
2. CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर डालें
4. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें
इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए-011-24300699
एसएमएस के जरिये रिजल्ट
रिजल्ट एसएमएस के जरिये भी प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए छात्रों को अंग्रेजी में सीबीएसई उन्हें cbse10रॉल नंबर>सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।
IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
हेल्पलाइन दूर करेगी रिजल्ट का तनाव
सीबीएसई की ओर से छात्रों व परिजनों के लिए रिजल्ट का तनाव दूर करने के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। पिछले दो वर्षों से बोर्ड हर साल परीक्षा परिणाम आने पर यह सुविधा देता रहा है। इसमें छात्रों को अगर कम नंबर आने या खराब परीक्षा परिणाम को लेकर कोई तनाव या परेशानी है तो वह हेल्पलाइन की मदद ले सकता है।
छात्र और परिजन नतीजे आने के बाद से लेकर रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर परेशानी सुलझा सकते हैं। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन 9 जून तक चलेगी। छात्र या परिजन हेल्पलाइन के नंबर 1800118004 टोलफ्री पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 9837159564 पर भी कॉल कर सकते हैं। -डॉ. पूनम देवदत्त, काउंसलर