फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति की 'भक्ति' का असर, 10वीं में रच दिया इतिहास

Wed, 14 Jun 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
बोर्ड एग्जाम का नाम लेते ही छात्रों के होश उड़ जाते हैं। अधिकतर छात्रों को इस परीक्षा से बहुत डर लगता है। इसके अलावा रिजल्ट वाला दिन तो उनके लिए और ज्यादा तनाव भरा होता है लेकिन कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत से इतिहास रच देते हैं। ऐसा ही कुछ मुंबई की भक्ति देशपांडे ने किया है। उसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

भक्ति की 'भक्ति' का असर, 10वीं में रच दिया इतिहास

2 of 5
10वीं की छात्रा भक्ति को वैस तो 500 में से 483 मार्क्स मिले हैं लेकिन म्यूजिक के लिए उसको 17 मार्क्स अतिरिक्त मिले जिससे उसके कुल मार्क्स 500 हो गए। 
विज्ञापन

भक्ति की 'भक्ति' का असर, 10वीं में रच दिया इतिहास

3 of 5
भक्ति ने बताया कि वो गाती है और हार्मोनियम भी बजाती है। उसने बताया कि उसकी सफलता का राज उस पर किसी तरह का दबाव न होना है। उसने साफ बताया कि उसके माता-पिता कभी भी उस पर पढ़ाई को लेकर किसी तरह का प्रेशर नहीं देते थे।

भक्ति की 'भक्ति' का असर, 10वीं में रच दिया इतिहास

4 of 5
भक्ति पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बहुत अच्छी है। उसने कैरम खेला और जिला स्तर तक पहुंची। अपनी पढ़ाई के बारे में उसने बताया कि दिसंबर के अंत में 10वीं की तैयारी शुरू की और रोजाना पढ़ाई के लिए तीन से चार घंटे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति की 'भक्ति' का असर, 10वीं में रच दिया इतिहास

5 of 5
भक्ति इंजीनियर बनना चाहती है। उसके अभिभावक भी उसके रिजल्ट से बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि भक्ति ने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें