फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन करियर्स को अपनाकर इंजीनियरों से ज्यादा कमा सकते हैं आर्टस के छात्र

Mon, 01 May 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
1 of 6
12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बाद छात्रों पर सिर्फ घर ही नहीं अपने आस-पड़ोस के लोगों के सवालों का भी दबाव होता है। जायज है जिससे अपने लिए बेहतर करियर चुनने के चक्कर में पसंद-नापसंद दरकिनार कर दिया जाता है और आगे उस दबाव का हस्र ये होता है कि हम चाह कर भी कुछ बेहतर नहीं कर पाते हैं। 

साइंस के छात्रों के दिमाग में शुरूआती सवाल दो ही होते हैं, एक इंजीनियरिंग करना है या मेडिकल बाकी का बाद में देखा जाएगा। पहले इंजीनियर तो बन जाएं। कॉमर्स वाले छात्रों के साथ भी कुछ ऐसा ही दबाव होता है। सीए करोगे या सीएस या एक काम करो एम कॉम करो और फिर एमबीए कर लो। इसके बाद आराम से पैसे बनाओ। 

सबसे मुश्किल में होते हैं बेचारे आर्टस वाले। उनको तो घर परिवार और मोहल्ले वाले भी बेचारगी भरी नजरों से देखते हैं जैसे आर्टस पढ़ कर जिंदगी में कोई गलती कर दी है। 

लेकिन जिन्हें नहीं पता है उनके लिए बता दें, आर्टस पढ़ने वाले छात्र चाहें तो वो कर सकते हैं कि जो इंजीनियरिंग और एमबीए वाले भी नहीं कर सकते। आगे की स्लाइड देखें... 
विज्ञापन

1. क्रिएटिव राइटिंगः

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
आर्टस या कला के विद्यार्थी होने के नाते कला, साहित्य, इतिहास, सहित इतना कुछ पढ़ने का मौका आपके पास होता है कि अगर उसे सही ढंग से यूटिलाइज किया जाए तो आपके पास एक विशाल शब्द भंडार तैयार हो जाता है। जिसके बाद आपके पास कम शब्दों में ज्यादा जरूरी और प्रभावी बाच कहने की कला विकसित हो जाती है। ऐसे लोगों की क्रिएटिव राईटिंग के क्षेत्र में पूछ ही नहीं है बल्कि एक बार किसी को आपका काम जंच गया तो फिर मुंहमांगी कीमत जैसी बातें बौनी पड़ने लगती है। सनद रहे हम बाजार युग में जी रहे हैं। 
विज्ञापन

2. लिरिसिस्ट/गीतकार

3 of 6
आजकल का युवा फिर से हाई बीट सेंसलेस गीतों को सुनकर थक चुका है। अब उसे भी कुछ नए की उम्मीद है। लेटेस्ट उदाहरण दें तो मनोज मुंतासिर और राज शेखर जैसे लोग इसके जीते जागते उदाहरण हैं। 

3. स्केच आर्टिस्ट

4 of 6
कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनको स्केच में रुचि होती है। आज के डिजिटल दौर में भी ऐसे स्केच आर्टिस्ट की खासा मांग है और काम करने वाले कम। ऐसे में स्केच आर्टिस्ट का करियर भी एक बेहतर करियर है। 
 
विज्ञापन

4. आर्ट डायरेक्टर

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
कई कॉलेजों में आर्ट डायरेक्शन को लेकर स्पेशल कोर्स चलाए जाते हैं। आर्ट डायरेक्टर क्या होता है ये अगर समझना हो तो समझ लिजिए कि किसी फिल्म के सेट को तैयार करने की पूरी जिम्मेवारी आर्ट डायरेक्टर की ही होती है। जिसमें अच्छा खासा पैसा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. थिएटर/ एक्टिंग

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
थिएटर की दुनिया शायद इतनी ग्लैमरस नहीं हो लेकिन भविष्य में बॉलीवुड में एक्टर या डायरेक्टर या फिर स्क्रीनप्ले राइटर बनने का शौक हो तो थिएटर आपको माझने का काम करेगा। इसके अलावे थिएटर आपको अंदर से खोल कर रख देता है। आपकी पर्सनालिटी अपने आप में एक चमक लिए चलती है। एक बार इस लाइफ में आ गए तो फिर बस थोड़ा एक्टिव रहना है बस। इसके बाद आप करियर की उंचाइयों पर पहुंचेंगे और लोग सिर्फ देखेंगे। 

ओमपुरी से लेकर नसीरूद्दीन शाह तक और मनोज बाजपेयी, शाहरुख खान से लेकर नवाजुद्दीन शिद्दिकी तक सब थिएटर की ही पैदाइश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें