फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए हिमाचल बोर्ड के +2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स कौन

Wed, 26 Apr 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने +2 साइंस टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अमर उजाला इस मेरिट लिस्ट को सबसे पहले आपके सामने लाया है। कांगड़ा के सीआरसी स्कूल ‌रेहन के रितिक कंदौरिया ने +2 साइसं की परीक्षा में 98.40 फीसदी अंक (492/500) हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

 HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
बोर्ड के चैयरमेन बलवीर तेगटा ने बताया कि +2 की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए। इनमें से 73948 पास हुए हैं जबकि 15886 को कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम मात्र 27 दिनों में तैयार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 12
जमा दो में कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थी जून-2017 में होने वाली परीक्षा के लिए अपने स्कूलों के माध्यम से एक माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ नौ मई तक संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे देखें कौन कौन बने हैं टॉपर​

HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

4 of 12
PIC
आर्ट्स संकाय में मंडी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी द्रंग की नेहा 95.20 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में सिरमौर की कॅरिअर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की फाल्गुनी अग्रवाल ने 96.80 फीसदी अंक लेकर प्रथम पायदान हासिल किया। नेहा ने 500 में 476 और फाल्गुनी ने 484 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

5 of 12
साइंस की टॉप थ्री मेरिट में लड़कों जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस संकाय में गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल हमीरपुर के निखिल कुमार 97.80 फीसदी अंक लेकर दूसरे और लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) के पीयूष ठाकुर, किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक (मंडी) के अमोल शर्मा व किडबुड्स पब्लिक सीसे स्कूल पंगा, बिझड़ी के आशीष बैंस 97.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

6 of 12
कॉमर्स में डीएवी सीसे स्कूल ऊना की प्रिया सैनी 95.80 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक सीसे स्कूल नाहन के नमन व कॅरिअर एकेडमी सीसे स्कूल नाहन की नंदिनी बंसल 94.80 अंक लेकर संयुक्त रूप ये तीसरे स्थान पर रहीं। 

HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
विज्ञापन

7 of 12
आर्ट्स में रावमापा गर्ल्स नाहन की बुशरा 95 फीसदी अंक लेकर दूसरे, जबकि रावमापा गलनघाट, नाहन की दीक्षिता शर्मा व रावमापा ठियोग (शिमला) की सपना 94.20 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 

8 of 12
बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के वार्षिक नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय में लड़कियां एक बार फिर इक्कीस साबित हुई हैं। तीनों संकायों की मेरिट में स्थान बनाने वाले 55 परीक्षार्थियों में 38 लड़कियां हैं। सिर्फ 17 लड़के ही मेरिट में स्थान बना सके हैं। 

9 of 12
आर्ट्स में 14 परीक्षार्थियों में से एक लड़के, जबकि 13 लड़कियों ने मेरिट में जगह बनाई है। कॉमर्स में 11 लड़कियाें ने मेरिट में जगह बनाई है। तीन लड़के ही इसमें जगह बना पाए हैं। विज्ञान संकाय की मेरिट में आए 27 अभ्यर्थियों में भी 14 स्थानों पर लड़कियों का दबदबा रहा है।  

10 of 12
स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणामों में इस बार सर्वाधिक टॉपर हमीरपुर जिले ने दिए हैं। हमीरपुर जिले से कुल 12 टॉपर मेरिट लिस्ट में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सिरमौर 10, कांगड़ा आठ टॉपर के साथ तीसरे स्थान पर है।

11 of 12
स्कूल शिक्षा बोर्ड का इस साल जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम करीब छह फीसदी कम हो गया है। पिछले साल जमा दो का परीक्षा परिणाम 78.62 फीसदी रहा था। इस बार 72.89 फीसदी पर ही अटक गया। मार्च 2013 में जमा दो का परिणाम 65.01, 2014 में 67.10 और 2015 में जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम 68.64 रहा था।
विज्ञापन

12 of 12
स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 में हुई जमा दो की वार्षिक परीक्षा में तमाम अड़चनें आईं। स्कूल शिक्षा बोर्ड को पेपर स्थगित करने के बाद हालांकि अप्रैल तक परीक्षाएं लेनी पड़ीं, लेकिन फिर भी बोर्ड ने 27 दिन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें