फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: जानिए बायोटेक्नोलॉजी में कैसे बनाएं करियर, बीटेक छात्रों के लिए है बेहतरीन विकल्प

Fri, 28 Jul 2023 12:46 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बायोटेक्नोलॉजी को आम भाषा में बायोटेक भी कहा जाता है। यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें जीव-विज्ञान (Biology) और टेक्नोलॉजी के मेल से कच्चा माल (raw materials) का नवीनीकरण कर उसे नए प्रोडक्ट में बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Biotechnology - फोटो : Social Media
बायोटेक्नोलॉजी को आम भाषा में बायोटेक भी कहा जाता है। यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें जीव-विज्ञान (Biology) और टेक्नोलॉजी के मेल से कच्चा माल (raw materials) का नवीनीकरण कर उसे नए प्रोडक्ट में बदल दिया जाता है। यह बीटेक करने वाले छात्रों के पसंदीदा कोर्सेस में से एक है।
विज्ञापन

कोर्सेस के प्रकार

2 of 5
Biotechnology - फोटो : Social Media
बायोटेक्नोलॉजी के अंतर्गत कई कोर्सेस आते हैं, जिसमें डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम है। इन कोर्सेस के बारे में यहां विस्तार से जानेंगे। 

डिप्लोमा कोर्स- बायोटेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले छात्र दसवीं के बाद ही कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भारत में यह कोर्स तीन साल के लिए होता है। 

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम- अंडरग्रेजुएट की प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद छात्र कॉलेजों में बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बायोटेक्नोलॉजी में अंडरग्रेजुएट कोर्स चार साल का होता है। 

पोस्टग्रेजुएट- पोस्टग्रेजुएट में इस कोर्स को एमटेक इन बायोटेक्नोलॉजी या एमएसी इन बायोटेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता है। इस कोर्स को करने में दो साल का समय लगता है।
विज्ञापन

करियर ऑप्शन

3 of 5
Biotechnology - फोटो : Social Media
बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। इस क्षेत्र के छात्रों के लिए प्राइवेट या सरकारी सेक्टरों में अवसर की कमी नहीं है। बायोटेक्नोलॉजी कैंडिडेट्स को कंपनियों में बेहतरीन नौकरियां भी मिलती हैं। 

 

4 of 5
Biotechnology - फोटो : Social Media
इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर
  • जेनेटिसिस्ट
  • फार्माकोलॉजिस्ट
  • फ़ूड केमिस्ट
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • मेडिकल बायोकेमिस्ट
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट
  • प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर
  • बायोटेक्नोलॉजी एक्सपर्ट
  • सेल्स मैनेजर
  • मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
  • बैक्टीरियोलॉजिस्ट
  • बायोटेक्नोलॉजी रिसर्चर
  • रिसर्च साइंटिस्ट
  • लीड बायोटेक्नोलॉजी कंसलटेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होती है सैलरी

भारत में करीबन 150 से भी अधिक बायोटेक्नोलॉजी कंपनिया हैं। इस फील्ड में काम करने वालों की सैलरी भी काफी अच्छी होती है। हर कंपनी की तरह यहां भी फ्रेशर से लेकर हाई लेवल पोस्ट की सैलरी अलग अलग है। इस क्षेत्र में काम करने वालों की सैलरी करीबन दो से तीन लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख से भी अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें