नागरिकता अधिनियम 2019 को लेकर लगातार पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सरकार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। कई जगह विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप भी ले रहें है। इसे काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है। बता दें कि दोनों सदनों में नागरिकता विधेयक पास होने के बाद से ही पहले असम, फिर दिल्ली और अब देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी दिल्ली, पटना, लखनऊ और बंगलूरू, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए।
पर क्या आपके मन में यह प्रश्न आया कि ये विरोध प्रदर्शन उग्र क्यों हो रहें हैं? क्या बिना उग्र प्रदर्शन करे अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाई या मनवाई जा सकती हैं? अगर इतिहास देखें, तो जवाब हां में जरूर मिलेगा। आज हम आपको बताएंगे स्वतंत्र भारत के पांच ऐसे आंदोलनों के बारे में जिन्होंने बिना हिंसा के देश की तस्वीर बदल दी।