प्रिंस विलियम और केट (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
02. ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम
प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में दूसरे स्थान पर आते हैं। 1982 में पैदा हुए विलियम ड्यूक ऑफ कैंब्रिज हैं। उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन हैं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के उपरांत वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स के राजकुमार भी होंगे। भविष्य में चार्ल्स के बाद विलियम राज गद्दी संभालेंगे।
03. प्रिंस जॉर्ज
प्रिंस जॉर्ज ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम के बड़े बेटे हैं, जॉर्ज का जन्म 22 जुलाई, 2013 में हुआ था। जॉर्ज राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में अपने दादा और पिता के बाद तीसरे स्थान पर आते हैं।
04. प्रिंसेस शेर्लोट
प्रिंसेस शेर्लोट ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम की बेटी हैं, जो 02 मई, 2015 में पैदा हुई थीं। शेर्लोट राजघराने की उत्तराधिकारी की कतार में चौथे स्थान पर हैं।
05. प्रिंस लुईस
प्रिंस लुईस ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन के दूसरे बेटे हैं। लुईस का जन्म 23 अप्रैल, 2018 को हुआ था। लुईस राजघराने के उत्तराधिकारी की पंक्ति में पांचवें स्थान पर हैं।