फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Result: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, जानें किसने किस संकाय में किया टॉप

Tue, 21 Mar 2023 06:09 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
bihar board toppers, bihar board result - फोटो : Amar Ujala Graphics

12th Bihar Board Result, Bihar Board Toppers 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहद्देसा ने परीक्षा को टॉप किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Topper Ayushi Nandan - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली आयुषी नंदन ने विज्ञान संकाय में कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 474 अंक हासिल कर कीर्तिमान रच दिया है। उनका पास प्रतिशत 94.8% था।
विज्ञापन

3 of 5
Bihar topper Rajneesh Kumar Pathak - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार पाठक ने कॉमर्स कैटेगरी में 12 वीं की परीक्षा पास की है। वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।

4 of 5
BIHAR Topper saumya sharma - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार के औरंगाबाद के रहने वाली सौम्या शर्मा ने कॉमर्स कैटेगरी में 12 वीं की परीक्षा पास की है। वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिहार टॉपर मोहद्देशा, bihar results - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार के पूर्णिया की रहने वाली मोहद्देशा ने कला संकाय में 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें