फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA 2019: विरोध प्रदर्शन का असर, ICSI व TET समेत कई परीक्षाएं स्थगित

Fri, 20 Dec 2019 12:17 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
Citizenship Act 2019, CAA - Citizenship Amendment Act 2019 Protest Impacts: नागरिकता कानून 2019 को लेकर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बीच सुरक्षा व अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व राज्य स्तर पर कई परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं। इनमें से कुछ परीक्षाओं की नई तारीख जारी की जा चुकी है, तो कुछ के लिए अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। इस खबर में हम आपको ऐसी कुछ प्रमुख परीक्षाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आईसीएसआई - फोटो : Social media

ICSI CS Exam 2019-2020

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI - Institute of Company Secretaries of India) द्वारा कंपनी सेक्रेटरीज एक्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं 20 व 21 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली थीं। लेकिन अभी इन दो तिथियों में होने वाली परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, संस्थान ने कहा है कि 23 दिसंबर से होने वाली परीक्षाएं सभी केंद्रों पर तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन शेड्यूल जारी - फोटो : अमर उजाला

UP Board 2020

उत्तर प्रदेश बोर्ड 2020 के लिए होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं भी फिलहाल स्थगित हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शुरू की गई थीं। हालांकि इन्हें स्थगित करने के पीछे ठंड के कारण स्कूलों का बंद होना बताया गया है। वहीं, विभाग ने अब तक स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

4 of 5
फाइल फोटो

Assam TET

माध्यमिक शिक्षा विभाग, असम द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET - Teachers Eligibility Test) को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन अब ये परीक्षा 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। 200 अंकों की ये परीक्षा पांच भाषाओं - असमी, हिंदी, मणिपुरी, बोडो और बंगाली में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : नागरिकता कानून और एनआरसी में क्या है अंतर, यहां जानें हर सवाल का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएसटीईटी - फोटो : PSTET

PSTET - Punjab TET

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET - Punjab State Teachers Eligibility Test) स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की नई तारीख भी जारी की है। गौरतलब है कि 22 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ये फैसला लिया गया। इसके पीछे कुछ प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। अब ये परीक्षा 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : आजादी के बाद हुए वो आंदोलन, जिन्होंने बिना हिंसा बदल दी भारत की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें