फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं आरोही पंडित, जो बनीं दो महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट

Fri, 23 Aug 2019 04:30 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
भारत की आरोही पंडित ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह दो अकेले प्लेन उड़ाते हुए दो महासागरों को पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट बन गई हैं। महज 23 साल की आरोही एक छोटे से एयरक्राफ्ट में अकेले दुनिया की सैर पर निकली हैं। बुधवार को ही उन्होंने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) पार करने के बाद रूस के एनाडिर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

ये आरोही पंडित कौन हैं? भारत के किस शहर की रहने वाली हैं? उनके बारे में हर बड़ी बात हम आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
प्रशांत महासागर पार करने के लिए आरोही ने एक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में अलास्का से उड़ान भरी थी। फिर रूस में लैंड करने के बाद आरोही ने अपने एयरक्राफ्ट से उतरीं और तिरंगा लहरा कर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
बता दें कि आरोही ने इसी साल मई में अपनी पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अकेले उड़ान भरकर अटलांटिक महासागर पार करने वाली वह महिला महिला बनी थीं।

4 of 9
सहयोगियों के साथ आरोही पंडित - फोटो : Facebook
ये टूर करते हुए आरोही ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, आरोही ने दुनिया की पहली ऑल-वीमेन टीम बनाई है जो लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में पृथ्वी की परिधि का चक्कर लगाएगी। इस टीम का नाम है 'माही (MAHI)'।
विज्ञापन

5 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
इस टूर से पहले आरोही को कई टेस्ट भी पास करने पड़े। उनकी सात महीने की ट्रेनिंग हुई। भारत, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और इटली में उन्हें महासागरों, बर्फ, हाई एल्टीट्यूड जैसे क्षेत्रों में उड़ान भरने की ट्रेनिंग दी गई। इसके जरिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को भी जांचा-परखा गया।
विज्ञापन

6 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
अपनी यात्रा के दौरान आरोही ने इंटरनेशनल डेट लाइन को भी क्रॉस किया। इसे लाइन ऑफ कन्फ्यूजन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां तारीख बदल जाती है और सभी उपकरण कुछ मिनटों के लिए सही तरीके से काम नहीं कर पाते।
विज्ञापन

7 of 9
आरोही पंडित - फोटो : Facebook
अपनी उड़ान के बारे में आरोही कहती हैं, 'लाइन ऑफ कन्फ्यूजन क्रॉस करते समय मैंने अपनी जिंदगी का एक दिन गंवा दिया, जो मुझे कभी वापस नहीं मिलेगा। प्रशांत महासागर की उड़ान अटलांटिक से ज्यादा खूबसूरत रही। मैंने इसे सबसे ज्यादा एंज्वॉय किया। भारत और महिलाओं के लिए ये रिकॉर्ड बनाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

8 of 9
एक सीनियर पायलट के साथ आरोही पंडित - फोटो : Facebook
अब तक आरोही अपने छोटे से लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट में 20 देशों और करीब 29,500 किलोमीटर की उड़ान भर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : जहां दादा चौकीदार और पिता ड्राइवर हैं, उसी कोर्ट में जज बने चेतन, ऐसे हासिल की सफलता
विज्ञापन

9 of 9
आरोही पंडित (दाएं) - फोटो : Facebook
आरोही महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। मुंबई के बोरीवली में उनका घर है। उनके पास भारत की कॉमर्शियल पायलट होने का लाइसेंस है। इसके अलावा उनके पास लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट उड़ाने का भी लाइसेंस है।

ये भी पढ़ें : क्या है G-7, जिसमें हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर पर भी होगी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें