फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 09 Apr 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मो. फरमान (23) के रूप में हुई है। तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने बेहद नजदीक से उसे चार गोलियां मारी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
फरमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फरमान को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फरमान वेलकम इलाके का घोषित बदमाश था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक फरमान अपने परिवार के साथ वेलकम इलाके में  रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद शकील व अन्य सदस्य हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे फरमान किसी काम से मंडावली इलाके में आया था। इस बीच जैसे ही वह मदर्स कांवेंट स्कूल, बुद्धा मार्ग के पास पहुंचा। 
 

4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अचानक तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद बदमाश बड़े ही आराम से मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi police - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल पहुंचने पर फरमान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आशंका जता रही है कि जानबूझकर फरमान को यहां बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस उसके सीडीआर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें