दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका लगा है। पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उसको रेलवे की नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ कर्मशल मैनेजर के पद पर कार्यरत सुशील कुमार के सस्पेंशन का आदेश रेलवे जल्द ही नियम-कायदों के साथ निकालेगा। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया जाएगा। दिल्ली सरकार में डेप्युपेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार कोरेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है। उसे नौकरी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि सुशील को सस्पेंड करने का आधिकारिक निर्देश एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने भी सुशील कुमार के डेप्युटेशन बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सरकार ने उत्तर रेलवे को भी डेप्युटेशन को खारिज करने आवेदन खारिज करके भेज दिया था। 2015 से सुशील कुमार रेलवे अधिकारी होने के साथ दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर कार्यरत था। डेप्युटेशन का कार्यकाल 2020 तक था जिसे बढ़ाना चाहता था।
4 of 5
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने एक फ्लैट से सागर और उसके दोस्तों का अपहरण किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी।
वारदात के बाद पुलिस को स्टेडियम का एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं।