फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: क्या उत्तराखंड भाग गया सुशील पहलवान? मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी से खुलासा

Fri, 21 May 2021 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सीसीटीवी कैमरे में कैद सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या होने के बाद पहली बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का फुटेज सामने आया है। सुशील मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वह एक कार में एक अन्य शख्स के साथ बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब घटना के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। तकनीकी सर्विलांस में भी उसके उत्तराखंड की ओर जाने की बात सामने आई थी। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस आरोपी सुशील पहलवान समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। जिसके तहत पुलिस को मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सुशील का फुटेज मिला। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील के साथ कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान कर पुलिस उसकी धरपकड़ करने की कोशिश की जा रही है ताकि उसके जरिए यह पता लगाया जा सके की घटना को अंजाम देने के बाद सुशील कहां गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उत्तराखंड के एक आश्रम में है। वहीं कुछ का मानना है कि वह नेपाल भी भाग सकता है। 

विज्ञापन

2 of 6
सुशील पहलवान - फोटो : एएनआई
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहा है। वह कई सिम कार्ड के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
वह पुलिस की जांच भटकाने के लिए अपने सहयोगियों की मदद से सर्विलांस पर लगे अपने सिम का इस्तेमाल करवाता है। ताकि पुलिस को लगे कि सुशील दिल्ली के आसपास मौजूद है। 
 

4 of 6
sushil kumar
जांच के दौरान पुलिस को कई सिम नंबरों का पता चला है। जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान सुशील कुमार
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुशील एक बार फिर अदालत से जमानत की गुहार लगा सकता है या फिर आत्मसमर्पण कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशील कुमार
आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें