आईएमडी ने कहा कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण अगले चार-पांच दिन उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसकी वजह से अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में सघन से काफी सघन धुंध छायी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 13 से 16 जनवरी तक के लिए जबकि राजस्थान के लिए 13 जनवरी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।