phool dei festival, phool dei, tirath singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी में हुआ जन्म, 20 की उम्र में बने संघ प्रचारक
पौड़ी के सीरों गांव में कलम सिंह रावत और गौरा देवी के घर 9 अप्रैल, 1964 को जन्मे तीरथ सिंह रावत अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह छोटी उम्र से ही आरएसएस से जुड़ गए थे। वहीं 20 की उम्र तक वह संघ के प्रचारक भी बन गए। उन्होंने छह साल 1983 से 1988 तक संघ के प्रचारक के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (भाजपा की छात्र इकाई) में भेज दिया गया।