फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: कातिल हितेंद्र का बड़ा खुलासा, खूनी खेल का सच जानकार पुलिस भी हैरान

Wed, 09 Mar 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Triple Murder In Delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में रविवार रात पत्नी और दो सालों की हत्या करने के बाद आरोपी हितेंद्र यादव को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। दावा किया जा रहा था कि पत्नी और दो सालों की हत्या करने के बाद हितेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसके रिवाल्वर में गोली खत्म हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इससे साफ इनकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस वारदात के चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्याकांड के चश्मदीदों का बयान लिया जा रहा है। उधर बेटी और दो बेटों को खोने वाली चंद्रकला (65) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हितेंद्र की सास चंद्रकला के बयान पर ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी हितेंद्र ने वर्ष 2009 में रिवाल्वर का लाइसेंस लिया था। उसके बाद से लगातार वह अपने हथियार के लाइसेंस का नवीनीकरण करा रहा था। जांच के दौरान उसके रिवाल्वर का लाइसेंस वैध मिला है। पुलिस उसको जांच के लिए एफएसएल को भेजने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किसको कितनी गोली मारी, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय वहां मौजूद विजय की पत्नी बबीता, बबीता का भाई चंद्रभान उर्फ चमन, चंद्रकला, ललित व अन्यों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीमा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ललित के उकसाने पर ही हितेंद्र ने अपनी पत्नी और दोनों सालों को गोली मारी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह बात साफ नहीं हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हितेंद्र का दोस्त ललित झगड़े के दौरान बीच-बचाव करा रहा था।

4 of 7
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
ललित का कहना है कि शायद हितेंद्र को गुस्सा तब आया जब सीमा ने अपने छोटे बेटे जय को थप्पड़ मार दिया। इस बात पर हितेंद्र आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में पहले दोनों सालों को गोली मार दी। बबीता ने पति को बचाने का प्रयास किया तो हितेंद्र ने उसे हट जाने के लिए कहा। उसके नहीं हटने पर हितेंद्र ने बबीता के पैर में गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
उधर सीमा की मां वारदात को बाद से गहरे सदमे में है। दो बेटों और बेटी की मौत के बाद वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही है। परिजन उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी परिवार सदमे में है, जब थोड़े हालात बेहतर होंगे तो परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
तीनों भाई-बहनों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली का सुभाष प्लेस इलाका रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी, दो सालों और साले की पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमले में आरोपी की पत्नी और दो सालों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले की पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक विजय सुरेंद्र और की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों ने अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को खबर दी। फौरन पुलिस वहां पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त सीमा (39), दो साले सुरेंद्र (36) और विजय (33) के रूप में हुई है। पैर में गोली लगने के बाद विजय की पत्नी बबीता (33) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें