आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा आफताब पूनावाला ने दक्षिण जिले की महरौली पुलिस की पूछताछ में किया है। दक्षिण जिला पुलिस ने डेटिंग एप बंबल को पत्र लिख दिया है और मैसेज भी किया है। पुलिस ने एप से सभी गर्लफ्रेंड की जानकारी मांगी है। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन सभी लड़कियों को जल्दी बुलाकर उनसे पूछताछ की जा सकती है।