फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ रॉबर्ट वाड्रा का प्रदर्शन, साइकिल से पहुंचे कार्यालय

Mon, 22 Feb 2021 11:51 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI
एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त से सब लोग परेशान हैं, तो वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है। सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा भी इंधनों के बढ़ते दाम को लेकर विरोध करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI
उन्होंने दिल्ली में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए वाड्रा खान मार्केट से अपने कार्यालय तक साइकिल पर सवार होकर आए। सांकेतिक रूप से उन्होंने ऐसे वाहन का प्रयोग किया जिसमें इंधन की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 6
साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI
इस दौरान वाड्रा ने कहा कि आप (पीएम मोदी) को एसी कार से बाहर आकर देखना चाहिए कि कैसे लोग जिंदगी जी रहे हैं। शायद उसके बाद आप इंधन के दामों को घटाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केवल पिछली सरकारों को दोष देने का काम करते हैं।

4 of 6
साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI
इससे पहले शनिवार को भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से मोटरसाइकिलों और खाली गैस सिलिंडरों को डस्टबीन में डाल दिया था और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस समय लगभग हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें