दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
rinku sharma
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को इलाके में माहौल तनावपूर्ण रहा। घटना से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर डाली। वहीं, एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
rinku sharma
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण को लेकर निकाले गए मार्च में रिंकू ने लिया था बढ़-चढ़कर हिस्सा
रिंकू के छोटे भाई मन्नू शर्मा ने बताया कि पिछले साल अगस्त में राममंदिर निर्माण को लेकर इलाके में मार्च निकाला गया था। इसमें रिंकू ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मार्च के बाद आरोपियों की रिंकू के परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में वे हत्या की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात आरोपी उसके घर पहुंचे और झगड़ने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने रिंकू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
4 of 6
rinku sharma
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान चालीसा पढ़वाता था युवक
स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकू राम मंदिर के निर्माण में सहयोग दे रहा था। साथ ही, वह हर मंगलवार को स्थानीय लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए प्रेरित करता था। लोगों ने बताया कि इसकी वजह से आरोपी परिवार रिंकू से मतभेद रखता था । इसीलिए उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
रिंकू शर्मा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके पर ड्रोन से रखी नजर
इलाके में तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात करने के साथ ड्रोन का भी सहारा लिया। इससे दूर-दूर फैली गलियों में सतर्क नजर है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग वारदात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश
लोगों के प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्व नकाब लगाकर आरोपियों के घर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने खिड़की के शीशे तोड़े। एक आरोपी के घर के बाहर रखे बक्से को तोड़ दिया। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों से गाली-गलौज भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।