लालकिला हिंसा के बाद संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सोनीपत में अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद इसने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। इसने इन लोगों के नामों से फोन कई दिन चलाए थे। ये बात दीप सिद्धू ने पूछताछ बताई।
विज्ञापन
2 of 8
Red fort Violence accused Deep Sidhu arrest
- फोटो : Agency
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में ये भी पता लगा है कि दीपू सिद्धू ने व्हाट्सएप व मैसेंजर पर दो ग्रुप बना रखे थे। इस ग्रुप में लक्खा सिधाना और जुगराज जैसे आरोपी जुड़े थे। जुगराज ने ही लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया था।
विज्ञापन
3 of 8
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : ANI
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये ग्रुप काफी पहले बनाए गए थे और इन ग्रुप में साजिश रचने की खूब बात होती थी। पुलिस दीप के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि व्हाट्सएप ग्रुप में क्या-क्या बात होती थी।
4 of 8
दीप सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती जांच के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने ग्रुप में ही लालकिला हिंसा व लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने की साजिश रची थी। मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
लाल किले पर हिंसा का आरोपी दीप सिद्दू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप सिद्धू करनाल में एक होटल में रुका हुआ था। दरअसल दीप 26 व 27 जनवरी तक दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। खास तौर पर 26 जनवरी की सीडीआर के जरिए दिल्ली पुलिस हिंसा में उसकी मौजूदगी को साबित करेगी।
विज्ञापन
6 of 8
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : ANI
नेटफ्लिक्स से मोबाइल को रिचार्ज कराया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीप ने दूसरा मोबाइल नंबर 27 को चालू हुआ। इस नंबर की लोकेशन पंजाब के पटियाला में मिली। इस नंबर से उसने 799 रुपये का नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाया। नेटफ्लिक्स से रिचार्ज करवाते ही दिल्ली पुलिस को दीप के बारे में सुराग हाथ लग गया। इंस्पेक्टर चंद्रिका व मानसिंह की टीम पहले से पंजाब में मौजूद थीं। इन टीमों ने दीप को करनाल के पास दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे से पकड़ लिया।
विज्ञापन
7 of 8
Deep Sidhu arrest
- फोटो : Amar Ujala
कैलिफोर्निया से रीना अपलोड करती थी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैलिफोर्निया में दीप की अच्छी दोस्त रीना रहती है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप वीडियो बनाकर अपने लैपटॉप से रीना को वीडियो भेजता था। रीना सोशल मीडिया पर इन वीडियो को अपलोड करती थी। रीना ने दीप के आठ वीडियो अपलोड किए हैं। पुलिस दीप के लैपटॉप की तलाश कर रही है।
फरारी के दौरान मुंबई था दीप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरारी के दौरान दीप मुंबई गया था। उसकी पत्नी उस समय मुंबई में थी। जब पुलिस का दवाब बढ़ने लगा तो इसकी पत्नी पूर्णिया बिहार चली गई, जबकि ये पंजाब आ गया था। दिल्ली पुलिस की गई टीमें पूर्णिया पहुंच गई थीं।