दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को हुए सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। जो घटना वाले दिन की हैं। इन तस्वीरों में सुशील कुमार अपने साथियों के साथ सागर और उसके दोस्तों को डंडे से बेरहमी से पीटता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वारदात की छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। वहीं, ओलंपियन सुशील कुमार को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। ओलंपियन सुशील कुमार की दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा व यूपी के एक या दो गैंगस्टर से नहीं, बल्कि सभी गैंगस्टर से सांठगांठ है। उसके सभी गैंगस्टर से अच्छे संबंध हैं। वह सबसे ज्यादा गैंगस्टर काला जठेड़ी व नवीन बाली के नजदीक रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
पिटाई की तस्वीरें वायरल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ आधिकारिक सूत्र ने खुलासा किया है कि सुशील काला जठेड़ी के शराब के कारोबार को स्थापित करने में मदद कर रहा था। दिल्ली पुलिस की एक यूनिट के अफसर ने दावा किया है कि उनके पास दोनों की बातचीत की रिकार्डिंग है।
विज्ञापन
3 of 8
पिटाई की तस्वीरें वायरल
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरी तरफ अपनी फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी से समझौता कर लिया है। कुछ गैंगस्टर की मदद से सुशील का काला जठेड़ी से समझौता हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल में बंद नवीन बाली सुशील के काफी नजदीक रहा है।
4 of 8
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नवीन नीरज बवानिया के काफी नजदीक है। काला असौदा से सुशील के संबंध सामने आ चुके हैं। छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में काला असौदा गिरोह के सदस्यों ने साथ दिया था। रोहिणी पुलिस ने बुधवार को असौदा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
5 of 8
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
काला असौदा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इस गिरोह को नीरज बवानिया ही चला रहा है। काला जठेड़ी, लारेंस विश्राई समेत करीब छह गिरोह ने इस समय आपस में गठजोड़ किया हुआ है। काला जठेड़ी की वजह से सुशील की इन गिरोह में अच्छी पहचान थी।
विज्ञापन
6 of 8
सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इस समय काला जठेड़ी शराब के कारोबार में अपना हाथ अजमा रहा है। सुशील उसकी इस कारोबार को स्थापित करने में मदद कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील जठेड़ी को ऐसे आदमियों के नाम बता रहा था जो उसके शराब के कारोबार को स्थापित करवा सके। नजफगढ़ के कुछ गैंगस्टर से सुशील की अच्छी-जान पहचान है। सभी गैंगस्टर दिल्ली पुलिस की टॉप-10 लिस्ट में शुमार हैं।
विज्ञापन
7 of 8
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सुशील का काला जठेड़ी से हुआ समझौता
सुशील व उसके साथियों ने छत्रसाल स्टेडियम में काला जठेड़ी के गुर्गे सोनू महाल को भी पीटा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद सुशील ने काला जठेड़ी से संपर्क किया था। सुशील ने उससे कहा कि उससे गलती हो गई है। ऐसे में काला जठेड़ी ने कहा था कि तूने ये ठीक नहीं किया। ऐसे में सुशील को अपनी जान की चिंता सताने लगी थी।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि सुशील व काला जठेड़ी के बीच समझौता हो गया है। बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी से संपर्क किया है। ऐसे में पुलिस के सामने ये समस्या खड़ी हो गई है कि सोनू महाल सुशील के खिलाफ बयान देगा या नहीं।