दिल्ली में बारिश से हुआ जलजमाव
- फोटो : ANI
मालूम हो कि आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और देश भर में 29 जून को छा गया था। लेकिन इस बार मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से मंगलवार को दिल्ली पहुंचा।