बम धमाके का निशाना इस्रायली दूतावास ही था। धमका इस्रायली दूतावास की बिल्डिंग से उसी लेन में दूसरी बिल्डिंग के सामने किया गया है। दिल्ली पुलिस को मौके एक पत्र मिला है। इस पत्र पर अंग्रेजी में टू इजराइल एंबेसडर.. लिखा हुआ है। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने इस पत्र को जब्त कर लिया है। पत्र से साफ है कि धामके का निशाना दूतावास ही था।
विज्ञापन
2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सेल का अनुमान है कि इस्रायली दूतावास की बिल्डिंग भूल गया था। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में आसपास की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। आसपास स्थित बंगलों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया है, मगर पुलिस को शुरूआती जांच में हमलावरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पास में स्थित ब्राजील एंबेसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूतावास के सामने स्थित अंसल बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को स्पेशल सेल अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये लग रहा है कि कोई चलती कार से बम को फेंक कर गया है।
4 of 6
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : एएनआई
पुलिस को मौके से काफी लोहे की गोलियां मिली हैं। हालांकि इस्रायली दूतावास के सुरक्षा अधिकारी खुद चौकन्ने रहते हैं और वह किसी भी कार व व्यक्ति को दूतावास के सामने रूकने नहीं देते हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बम धमाके से इस्रायली दूतावास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस्रायल ने अपने सभी दूतावासों को किया सतर्क
इस्रायली समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक, दिल्ली में अपने दूतावास के करीब धमाके के बाद इस्राइल ने सभी देशों में अपने मिशनों को हाई अलर्ट पर रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश दिया है। हालांकि पिछले साल नवंबर में ईरान के एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के बाद से ही इस्रायली ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को सतर्क किया हुआ था। तेहरान ने इस हत्या का आरोप इस्रायली पर लगाते हुए बदले की धमकी दी थी।
धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को आया कॉल
सूत्रों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने बम से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कॉल किया था। एजेंसियां कुछ कर पातीं, उससे पहले ही धमाका हो गया। हालांकि इस दावे की किसी भी अधिकारी या सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इस्राइली नागरिकों पर हमले का अलर्ट जारी किया था।