फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला

Thu, 23 Apr 2026 02:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। छात्रा आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। छात्रा अब आईएएस का सपना पूरा करने में जी जान से जुटी थी।
विज्ञापन
1 of 13
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी की। फिलहाल में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और परिवार के मुताबिक वह अपने पहले ही प्रयास में सफलता को लेकर आश्वस्त थी।

आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन

2 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि शास्त्रीय नृत्य में भी थी। उसने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद अनुशासित, शांत स्वभाव की थी। उसका ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बीतता था और अनावश्यक गतिविधियों और सोशल मीडिया से वह दूर रहती थी।
विज्ञापन

3 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा को आदर्श के रूप में देखा जाता था। कई अभिभावक अपने बच्चों को उसका उदाहरण देकर प्रेरित करते थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। 

4 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ एक होनहार छात्रा की मौत है, बल्कि उस सपने का अंत भी है, जिसे उसका परिवार और आसपास के लोग मिलकर देख रहे थे। स्थानीय निवासी रेनू वर्मा ने कहा कि वह अक्सर पीड़िता को क्लास से लौटते हुए देखती थीं, वह बिना किसी दिखावे के ही दूसरों के लिए एक प्रेरणा थी। उसमें एक अलग ही चमक थी, एक ऐसा आत्मविश्वास था कि वह जीवन में कुछ बहुत बड़ा जरूर करेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आरोपी राहुल आस्था कुंज पार्क नेहरू प्लेस से कॉलोनी के अंदर घुसा था यही से वारदात के बाद फरार हुआ - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर की जानकारी बन रही अपराध की बड़ी वजह
राजधानी में हाल के दिनों में सामने आई वारदातों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या अब घर के भीतर मौजूद लोग ही सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। जिन घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और स्टाफ पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वहीं कई मामलों में अपराध की साजिश रचते या उसे अंजाम देते पाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बीते एक सप्ताह में सामने आई दो बड़ी घटनाएं एक पाश इलाके में कारोबारी के घर डकैती और दूसरी दक्षिण दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी की घर में बेरहमी से हत्या ने इस ट्रेंड को और स्पष्ट कर दिया है। दोनों मामलों में आरोपियों ने घर की दिनचर्या, सुरक्षा व्यवस्था और परिवार की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन

7 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन मामलों में अपराध अचानक नहीं होता, बल्कि इसकी पहले से रेकी की जाती है। घरेलू सहायक या ड्राइवर घर के भीतर रहते हुए यह समझ लेते हैं कि किस समय कौन घर पर रहता है, कहां कीमती सामान रखा है और सुरक्षा के कौन से हिस्से कमजोर हैं। 

 

8 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
यही जानकारी बाद में अपराध की नींव बनती है। कई मामलों में यह भी सामने आया है कि आरोपी अकेले नहीं होते, बल्कि बाहरी गैंग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं। अंदर का व्यक्ति घर की पूरी जानकारी देता है और बाहर के लोग लूट या हत्या को अंजाम देते हैं।
 

9 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

10 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

 

11 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। 

 

12 of 13
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

 
विज्ञापन

13 of 13
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
युवती ने किया था संघर्ष : चेहरे और शरीर पर चोट के निशान
शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें पाई गई। पुलिस का मानना है, आरोपी ने क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया। उसने युवती के चेहरे को बुरी तरह नोंचा। दरिंदगी की हकीकत पांच डॉक्टरों की टीम के पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें