फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस अफसर की बेटी के कत्ल की कहानी: 6:39 पर घर में घुसा, 41 मिनट में पार कीं हैवानियत की हदें; कपड़े भी बदले

Thu, 23 Apr 2026 12:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी राहुल करीब 41 मिनट तक घर के अंदर रहा। हैवानियत, हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कपड़े बदले और आसानी से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
1 of 13
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में आरोपी राहुल मीणा की करतूत का सीसीटीवी में खुलासा किया है। आरोपी ने दरिंदगी को 41 मिनट में अंजाम दिया। इस दौरान उसने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और घर में लूट की। फिर वह अपने कपड़े बदलकर आसानी से फरार हो गया। 

दिल्ली पुलिस ने भी युवती से दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधवार सुबह करीब 6.20 बजे आस्था कुंज पार्क से कॉलोनी में घुसा था। इसके बाद वह 6.39 पर युवती के घर में घुसा। फिर वह वारदात को अंजाम देने के बाद 7.20 बजे बिल्डिंग से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन

2 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं 41 मिनटों में आरोपी ने अपनी हैवानियत का कहर युवती पर बरपाया। हैरत की बात यह है कि किसी भी पड़ोसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी। जब पुलिस ने पड़ोसियों व आसपास के सुरक्षाकर्मियों से बात की तो सभी ने घटना से जुड़ी जानकारी के बारे में विरोधाभास बयान दिए। हालांकि पुलिस ने सभी के बयान रिकॉर्ड में रख लिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
41 मिनट तक घर के भीतर रहा
वारदात के बाद जब वह बाहर निकला तो इलाके में कार साफ करने वाले एक शख्स ने उसे पहचान लिया और बातचीत भी की। आरोपी ने सामान्य ढंग से जवाब दिया और वहां से निकल गया। 

 

4 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज
संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मामले में कई सारे साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

5 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के सत्यापन की हो रही जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा का पुलिस सत्यापन हुआ था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आईआरएस अधिकारी ने अपने कार्यालय में किसी जानकार के द्वारा राहुल को अपने यहां घरेलू सहायक तौर पर रखा था। बाद में जब कर्ज आदि का पता चला तब उसे निकाला था।
 
विज्ञापन

6 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

7 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

8 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। 

 

9 of 13
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

10 of 13
आरोपी राहुल आस्था कुंज पार्क नेहरू प्लेस से कॉलोनी के अंदर घुसा था यही से वारदात के बाद फरार हुआ - फोटो : अमर उजाला
युवती ने किया था संघर्ष : चेहरे और शरीर पर चोट के निशान
शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें पाई गई। पुलिस का मानना है, आरोपी ने क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया।

11 of 13
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
उसने युवती के चेहरे को बुरी तरह नोंचा। दरिंदगी की हकीकत पांच डॉक्टरों की टीम के पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
 

12 of 13
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
नौकरी से निकालने का बदला लिया 
राहुल को पैसों की हेराफेरी के शक डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। आशंका है, इसी का बदला लेने के लिए राहुल ने वारदात की। सीसीटीवी फुटेज में वह दिखा, तो मामला खुला। वारदात के बाद वह घर से कीमती सामान भी चुरा ले गया। 
 
विज्ञापन

13 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दोस्त की पत्नी से भी दुष्कर्म 
जांच में सामने आया आरोपी ने वारदात से एक दिन पहले अपने गांव में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। अलवर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें