देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। कोरोना के चलते दो साल रंगे के इस पर्व को नहीं मनाया गया था। दो साल बाद मनाए जा रहे होली के पर्व को लेकर चारों और उल्लास है। सभी एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं। कहीं नाच गाकर होली उत्सव मनाया जा रहा है तो कहीं ढ़ोलक बजाकर मस्ती की जा रही है। हैदराबाद में लोगों ने गुलाल के साथ-साथ टमाटर से भी होली खेली। पुणे में बच्चों ने गुलाल और वाटर गन से एक दूसरे के साथ होली खेली। वहीं नेताओं पर भी होली का रंग चढ़ा है। होली के इस पर्व पर नेता भी पीछे नहीं है। सभी रंगों के इस त्योहार पर अगल-अलग तरीके से जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का त्योहार मनाया। मनीष सिसोदिया ने होली पर लोगों के साथ नाचकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
3 of 9
ढोलक बजाते हुए हरीश रावत
- फोटो : एएनआई
उत्तराखंड में देहरादून के रायपुर में 'होली मिलन' कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ढोलक बजाकर होली पर जश्न मनाया।
4 of 9
ढोल बजाते हुए मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने अपने आवास पर ढ़ोलक बजाकर होली का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते है इसलिए हम कहते 'अनेकता में एकता'। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।
विज्ञापन
5 of 9
राजनाथ सिंह होली खेलते हुए
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे लोगों को गुलाल लगाते नज़र आए।
विज्ञापन
6 of 9
पुष्कर सिंह धामी ने खेली होली
- फोटो : एएनआई
देहरादून में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
7 of 9
सीएम जयराम ठाकुर होली खेलते हुए
- फोटो : एएनआई
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। होली के पावन अवसर पर आज राजभवन में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने राजभवन आकर राज्यपाल को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
8 of 9
शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली
- फोटो : एएनआई
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों के साथ गुलाल से होली खेली।