फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने किया दिल्ली का चक्का जाम, देखें ट्रैक्टर मार्च की तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 12:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सड़कों पर किसानों का पूरी तरह चक्का जाम हो गया। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे कि लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए।

विज्ञापन

3 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लेन पर रोडवेज की बस को लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया जिन्हें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राजेश खुराना ने समझाया। दिल्ली में कूच करने के लिए लोग यूपी गेट से किसान ट्रैक्टर, कार समेत निजी वाहनों से निकल रहे है। अक्षरधाम पर भारी संख्या में ट्रैक्टर पहुंचे हैं। पुलिस ने उनको रोका हुआ है। 

4 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए हैं। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
 
विज्ञापन

5 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

6 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुराने डीएम नेट को भी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने खोलने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस में दो वायरलेस सेट है। पुराने वाले वायरलेस सेट को भी चलाने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस में हाल ही में नए वायरलेस सेट लाए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नांगलोई में किसानों और पुलिस में टकराव के आसार बने हुए हैं। किसान नजफगढ़ रोड पर जाने को तैयार नहीं है। उनकी कोशिश पीरागढ़ी होते हुए नई दिल्ली आने की है। जबकि पुलिस किसानों को तयशुदा रूट पर जाने को समझा रही है। फिलहाल गतिरोध बना हुआ है।

 
विज्ञापन

8 of 8
मार्च में शामिल किसान - फोटो : अमर उजाला
करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें