दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में जमकर राजनीति हो रही है। सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला के सिख होने की बात कर इस मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी ऊहापोह में सोमवार देर रात को पंजाब से करीब 100-150 निहंग सिख कस्तूरबा नगर पहुंच गए। लोकल पुलिस को पता चला तो उनके हाथ-पैर फूल गए। फौरन वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और समझा-बुझाकर निहंगों को वहां से वापस भेजा। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित परिवार के कुछ वीडियो भी जारी किए, जिसमें परिवार के सदस्य खुद को भेरकूट जाति और हिन्दू होने की बात कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे कस्तूरबा नगर इलाके की नाकाबंदी कर वहां धारा-144 लगा दी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धारा-144 की बात से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल लोकल पुलिस के अलावा इलाके में भारी मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 10
Delhi vivek vihar
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर में हुई वारदात के बाद कुछ शरारती तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए सोशल मीडिया पर लड़की को सिख बताकर उसके साथ जुल्म की बात फैलाना शुरू कर दी। इसमें कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन भी शामिल हो गए।
विज्ञापन
3 of 10
Delhi vivek vihar
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि पंजाब चुनाव में इस घटना का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हुए दुष्प्रचार के बाद सोमवार को पुलिस को सामने आकर ऐसा न करने के लिए कहा गया। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए सोमवार को गलत बयानी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज कर लिया।
4 of 10
पीड़िता के बाल काटे
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर हुए दुष्प्रचार के बाद सोमवार देर रात करीब 11.00 बजे बसों में सवार होकर 100-150 सिख निहंग कस्तूरबा नगर इलाके में पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि सभी पंजाब से दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 10
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात का पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। बाद में समझा-बुझाकर इन सभी को वहां से भेजा गया। रात को सभी निहंग आसपास के गुरुद्वारों में रुक गए थे। इलाके में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए रात में ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
सहमी बैठी पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने और पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही लोगों को कस्तूरबा नगर में प्रवेश दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश भी नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को दिनभर खुद जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम विवेक विहार इलाके में मौजूद रहे। वह खुद पूरे हालात में नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
7 of 10
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता को सिख बताने वाले लोगों के लिए पुलिस का संदेश
शाहदरा जिला पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की बहन और उसके नाना के वीडियो ट्वीट कर उसके हिन्दू होने की जानकारी मीडिया को दी। वीडियो में पीड़िता का नाना अपनी जाति भेरकूट और धर्म हिन्दू बता रहा है। उसकी छोटी बहन भी अपनी जाति व धर्म बता रही है।
8 of 10
vivek vihar, kasturba nagar
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पीड़िता सिख नहीं बल्कि हिन्दू हैं, कुछ शरारती तत्व जानबूझकर मामले को सांप्रदायिक बनाने के लिए उसे हिन्दू बता रहे हैं। बता दें कि अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी परिवार भी भेरकूट समाज के लोग हैं। हालांकि परिवार से पीड़ित परिवार के पड़ोसियों का कहना था कि पीड़िता और उसके परिवार ने काफी समय पूर्व सिख धर्म अपना लिया था। पुलिस इससे इंकार कर रही है।
9 of 10
vivek vihar, kasturba nagar
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार को मीडिया से भी रखा दूर
कस्तूरबा नगर का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की मीडिया के मिलने से पाबंदी लगा दी है। अब पुलिस ने पीड़िता के परिवार के घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। किसी को भी परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे निहंग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित परिवार से बयान लेकर उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा था। इससे माहौल खराब ही हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।