फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: उस्तरे से महिला के प्राइवेट पार्ट्स काटना चाहते थे आरोपी, हैवानियत सुन दहल जाएगा दिल

Sun, 30 Jan 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन विवेक विहार इलाके में एक महिला के साथ हैवानियत के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, दरिंदगी की नई कहानियां सामने आ रही हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाल काटने के बाद उस्तरे से निजी अंग काटने का प्रयास किया। नाबालिगों व दूसरे लड़के ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसमें आरोपी महिलाओं भी पीछे नहीं रही। वह दर्द से छटपटाने लगी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे, पाइप व बेल्ट बरसाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। महिलाएं चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थीं कि वह उसके औरत होने की पहचान मिटा देंगी। पहले कमरे में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की गई और बाद में मुंह पर कालिख पोत कर गलियों में घुमाया। करीब डेढ़ घंटे तक यह सब चला, लेकिन हाई अलर्ट के दौरान चुस्त पुलिस को समय पर इसकी खबर न मिली।


 
विज्ञापन

2 of 9
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धारा (365, 376डी, 354, 354बी, 109, 323,342,355,506,509,120बी और 34) में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
इसमें अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, शारीरिक छेड़छाड़, अपराध के लिए उकसाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का प्रयोग, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराएं शामिल हैं। 
 

4 of 9
पीड़िता के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच के बाद और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। वहीं, मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग लड़कों में एक के बालिग होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद वह बालिग साबित हो जाता है तो उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की लगातार पहचान कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों की भी तैनाती
वारदात के बाद महिला के घर पर सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच शनिवार को पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के कुछ जवानों की भी तैनाती की गई है। पूछताछ के बाद ही लोगों को पीड़िता के घर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने चिंता जताई है कि अभी मामला गर्म हैै तो पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है, कुछ समय बीतने के बाद परिवार को यूं ही छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद पता नहीं उनका क्या होगा।
 

8 of 9
vivek vihar, kasturba nagar - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता अज्ञात स्थान पर सुरक्षित
पीड़ित महिला, उसके पति व बच्चे को जान का खतरा है, ऐसे में उनको अज्ञात स्थान पर सुरक्षित रखा गया है। महिला के परिवार ने उसका पता बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

9 of 9
कस्तूरबा नगर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उनका यही कहना था कि वह जहां भी है, फिलहाल सुरक्षित है। चाहकर भी पीड़िता उस घटना को नहीं भुला पा रही हैं। स्थानीय पुलिस लगातार उसके संपर्क में है। शनिवार को विवेक विहार की थाना प्रभारी परिजनों से मिलीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें