फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में नौ साल की बच्ची की मौत: 'सीपीआर मिलता तो बच जाती बेटी, 7 KM दूर अस्पताल क्यों गए?'; पिता के सवाल

Thu, 05 Nov 2026 12:50 PM IST
Sharukh Khan शुजात आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली

सार

दिल्ली के मयूर विहार के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। माता-पिता का कहना है कि बेटी को सीपीआर मिलता तो बच जाती। स्कूल वाले सात किमी दूर इलाज कराने क्यों ले गए थे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती है।  निजी स्कूल में बुधवार सुबह तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की क्लासरूम में अचानक गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
Delhi School Girl Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित स्कूल में क्लासरूम के भीतर छात्रा के गिरने और उसकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा के माता-पिता के अलावा परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मासूम के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन बच्ची को इलाज के लिए करीब साढ़े 7 किलोमीटर दूर निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले गया। यदि उनकी बेटी को महज चार किलोमीटर दूर मैक्स अस्पताल या 700 मीटर दूर एलबीएस अस्पताल ले जाया जाता तो शायद बेटी की जान बच सकती थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता का कहना था कि यदि उनकी बेटी को हार्ट अटैक हुआ था तो ऐसे में शुरुआती चंद मिनट पीड़ित की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसको लेकर स्कूल ने लापरवाही बरती। छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल प्रशासन छात्रों से मोटी फीस वसूलता है। इसके अलावा दावा किया जाता है कि हर क्लासरूम में टीचर के अलावा एक अटेंडेंट होता है, लेकिन जब उनकी बेटी के साथ हादसा हुआ तो क्लासरूम में बस एक ही टीचर थी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
छात्रा जब अचेत होकर फर्श पर गिरी तो टीचर ने फौरन छात्रा को उठा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि छात्रा को उठाकर डेस्क पर बिठाने का प्रयास किया गया, लेकिन टीचर से बच्ची संभली नहीं और वह डेस्क से नीचे गिर गई। पिता ने बताया कि यदि उनकी बेटी को क्लासरूम में ही सीपीआर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती, लेकिन स्कूल में किसी ने उसे सीपीआर देने की कोशिश नहीं की। 

4 of 12
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
परिजनों ने बताया कि यदि एंबुलेंस बुलाकर बच्ची को अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसमें मौजूद डॉक्टर उसे बचाने के प्रयास करता। छात्रा को निजी कार में अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने सब कुछ खुद ही करवा लिया। बच्ची की मौत के बाद मां को काफी देर बाद कॉल किया।
विज्ञापन

5 of 12
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
स्कूल के पास एक जूस की दुकान के बाहर छात्रा की मां को स्कूल प्रशासन मिला। उनको बच्ची की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में अस्पताल पहुंचने पर परिवार को बच्ची की मौत का पता चला। पिता ने कहा कि परिवार को अस्पताल में अकेला छोड़कर स्कूल प्रशासन वहां से चला गया। वहीं, चाचा ने आरोप लगाया कि बच्ची को जानबूझकर स्कूल से संबंध रखने वाले अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

6 of 12
क्लासरूम में परेशान खड़ी छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
तीसरी कक्षा की छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिरी, तोड़ा दम
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक गिरने से मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा कि खेल का समय समाप्त होने के बाद छात्रा जैसे ही अपनी कक्षा में पहुंची, वह अचानक खड़े-खड़े फर्श पर गिर पड़ी। 
विज्ञापन

7 of 12
क्लासरूम में गिरी छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
कक्षा में मौजूद शिक्षिका ने उसे उठाकर बैठाने का प्रयास किया और तुरंत स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी। छात्रा को तत्काल पांडव नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। 

8 of 12
क्लासरूम में गिरी छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद स्कूल प्रशासन छात्रा को निर्माण विहार स्थित एक अन्य निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। 

9 of 12
तीसरी कक्षा की छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिरी, बच्ची को संभालती शिक्षिका - फोटो : वीडियो ग्रैब
घटना सीसीटीवी में कैद
छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और यह फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
 

10 of 12
delhi school girl death - फोटो : वीडियो ग्रैब
परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
दूसरी ओर, परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि छात्रा को कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह ठीक थी। पिता का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। परिवार ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

11 of 12
तीसरी कक्षा की छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिरी, बच्ची को उठाती शिक्षिका - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिलहाल पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नौ वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती थी। परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता इलाके के एक जिम में ट्रेनर हैं। इसके अलावा वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक के रूप में भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

12 of 12
delhi school girl death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्कूल प्रबंधन ने कहा
स्कूल प्रशासन ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उसे निर्माण विहार स्थित बड़े अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। स्कूल प्रशासन ने मामले की हर तरह की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें