दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक हथकड़ियां लगाई। पीएम आवास तक मार्च के बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए। राहुल गांधी को उठाने में पुलिस के पसीने छूट गए। अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद अखिलेश ने नीट परीक्षा में विफलता पर सवाल उठाए।
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान नाटकीय दृश्य तब सामने आया, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के आगे बढ़ते ही राहुल सड़क पर लेट गए और विरोध जताने लगे। प्रतीकात्मक हथकड़ियां पहने राहुल, प्रियंका, अखिलेश को पुलिसकर्मियों ने उठाकर बस तक पहुंचाया।
कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उन्हें चोट भी आई। पुलिस कर्मियों ने एलओपी को धकियाते हुए बस में बैठाया गया। यह पूरा घटनाक्रम छात्र आंदोलन के मुद्दे को सीधे सरकार बनाम कांग्रेस की सियासी लड़ाई में बदलता नजर आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया
- फोटो : विवेक निगम
राहुल गांधी की देर से हुई एंट्री ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा, बल्कि पूरे दिन के सियासी विमर्श का केंद्र भी बदल दिया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और बाद में सोनिया गांधी के मंदिर मार्ग धाने पहुंचने से पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल को हिरासत में लेते हुए
- फोटो : विवेक निगम
कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध बताया। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान दिल्ली पुलिस का रवैया बेहद आपत्तिजनक रहा। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी को हिरासत में लेते समय एक पुरुष सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पीछे से पकड़कर लगातार बस की और धकेला।
4 of 11
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।
- फोटो : पीटीआई
प्रियंका ने खुद को रोकने के लिए बस के हैंडल को पकड़ लिया। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन बस में बैठाया। हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने भी पुलिस के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
5 of 11
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेते हुए
- फोटो : विवेक निगम
उम्र को धता बताकर धरने पर डटे खरगे
83 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मलकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हुए। भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच उनके लिए स्टूल मंगवाया गया, जिस पर बैठकर उन्होंने नारेबाजी की। भीड बढ़ने और अफरा-तफरी का माहौल बनने पर उन्हें सुरक्षित भे़जा गया।
विज्ञापन
6 of 11
राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया
- फोटो : पीटीआई
सुरजेवाला से धक्का-मुक्की, बस की छत पर चढ़े राजा वडिंग
पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की हुई। रणदीप सिंह सुरजेवाला से धक्का-मुक्की हुई। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बस की छत पर चढ़ गए जिन्हें पुलिस में नीचे उतारा।
विज्ञापन
7 of 11
अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया
- फोटो : पीटीआई
पुलिस से अखिलेश ने पूछा कहां ले जा रहे हो...
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे। अखिलेश ने बस चला रहे पुलिसकर्मी से पूछा कि कहां ले जा रहे हो। जवाब मिला अफसर के निर्देशानुसार ले जा रहे हैं। पुलिस उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले गई।
8 of 11
नेता राहुल गांधी के समर्थन में आए सपा नेता अखिलेश यादव को हिरासत में लेते हुए
- फोटो : विवेक निगम
स्टेडियम के बाहर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने वहां नारेबाजी भी की। सभी नेताओं को रात दस बजे रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में सरकार की विफलता पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों की मांगें स्वीकार करने और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
9 of 11
अखिलेश यादव और पुलिस में धुक्का-मुक्की
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
राहुल व प्रियंका के धरने के बाद 7 लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पीएम आवास के चारों तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे। हालांकि उससे पहले अन्य फोर्स तैनात रहती है। पुलिस ने कई मार्गों को बंद कर दिया गया था।
10 of 11
राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया
- फोटो : पीटीआई
नेता प्रतिपक्ष राहुल पर भड़की आप
कहा... युवाओं का आंदोलन कमजोर करने के लिए सरकार ने पीएम आवास पर बिठाया
आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को कमजोर करने के लिए ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने की अनुमति दी है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक 23 दिन से आमरण अनशन पर हैं और जंतर-मंतर पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस इस आंदोलन को गाली दे रही थी।
अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया
- फोटो : पीटीआई
अब राहुल कह रहे हैं कि जंतर-मंतर नहीं, हमारे धरने में शामिल हो। आखिर कांग्रेस युवाओं के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीएम आवास के बाहर बिना अनुमति के 100 लोग कैसे बैठ सकते हैं? इससे साफ है कि भाजपा-कांग्रेस की जुगलबंदी है। सोनम भूख हड़ताल पर हैं। कोई मंत्री नहीं गया। राहुल एक घंटे बैठे और दो मंत्री-दो सचिव मिलने पहुंच गए।