दिल्ली के घिटोरनी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जो बार-बार ये सवाल उठाती है कि, आखिर मां-बाप के झगड़ों और विवादों में बच्चे क्यों फंसते हैं आखिर उनकी क्या गलती होती है जो जान पर बन आती है। कई बार माता-पिता के झगड़े बच्चों के कोमल मन पर गहरा असर छोड़ते हैं जिससे उबरने में उन्हें सालों लग जाते हैं। ऐसा ही वाकया घिटोरनी इलाके में हुआ जहां, एक कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या करने से पहले अपने तीन साल और तीन महीने के दो बेटों को फिनाइल पिलाया और फिर उन्हें जलाने की भी कोशिश की ऐसी आशंका है। इसके बाद उसने दोनों बेटों के हाथ-पैर व मुंह बांधकर बाथरूम में छोड़ दिया और फिर खुद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आगे पढ़ें इस पूरी घटना के पीछे क्या वजह है...