दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार वसंत विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात सुशील राजस्थान का रहने वाला है। वह पत्नी राजेश, तीन वर्षीय बेटे समर्थ व तीन महीने के बेटे श्रेष्ठ के साथ मंगू मोहल्ला, घिटोरनी गांव में रहता है। सुशील ने गुरुवावार रात 7.54 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गेट नहीं खोल रही है। वसंतकुंज(साउथ) थाने में तैनात इंस्पेक्टर बलराम अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर वसंत विहार थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।