खतरों के खिलाड़ी...
- फोटो : अमर उजाला
करीब सुबह 9.45 बज रहे थे। द्वारका सेक्टर-6 से बस स्टॉप तक आने में करीब दस मिनट का वक्त लगा। इसका किराया दस रुपये बैठता है।करीब 10 मिनट बाद रूट संख्या 803 की बस पहुंची तो चार यात्रियों को प्रवेश मिल सका। बस मधु विहार से शिवाजी स्टेडियम के बीच का सफर करवाती है। बस स्टाप से यह करीब करीब 10.05 में बस रवाना हुई।
सागरपुर, मायापुरी, नारायणा डिपो, शादीपुर, पटेल नगर, राजेन्द्र प्लेस, करोल बाग, झंडेवाला के बाद बस गोल मार्केट पर करीब 11.35 बजे पहुंची। इस बीच मायापुरी व शादीपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक जाम भी मिला। इससे निकलने में बस को करीब पंद्रह मिनट का वक्त लगा। जबकि पांच छोटे सिग्नल पर 10 मिनट से ज्यादा का समय जाया हुआ। गोल मार्केट पहुंचने में 11.35 बजे बस पहुंची। करीब 25 किलोमीटर का द्वारका से गोल माकेर्ट का सफर तय करने में करीब पौने दो घंटे का वक्त लगता है। पूरी दूरी 35 रुपये के खर्च पर पूरी हुई।
दूसरे माध्यम से होने वाले सफर
मेट्रो का सफर करीब एक घंटे में 100 रुपये में पूरा होता है।
कैब की सेवा लेने पर करीब 300 रुपये चुकाने पर पड़ते हैं।
सीएनजी कार से 40 रुपये और पेट्रोल की कार से करीब 100 रुपये का खर्चा होता है।