फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के बाद पहले पंखे से लटकी फिर जहरीला पदार्थ पिया, नहीं आई मौत तो काटी हाथ की नसें, पढ़ें खौफनाक वारदात

Tue, 05 Jan 2021 01:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या, फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट - फोटो : महिला के फेसबुक पेज से
दिल्ली के महरौली के छतरपुर एंक्लेव में पत्नी रेनुका शर्मा ने पति चिराग शर्मा की हत्या के लिए उसके सोने का इंतजार किया था। जब रात में पति सो गया तो रेनुका ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जब तक रेनुका को तसल्ली नहीं हुई कि चिराग की मौत हो गई है, वह ताबड़तोड़ वार करती रही। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसने क्या किया है और उसे इसका अफसोस क्यों नहीं है। सिर्फ यही नहीं रेनुका ने फेसबुक पोस्ट करने के बाद रात से लेकर रविवार सुबह तक एक-दो नहीं तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन वह बच गई। आगे जानें कि रेनुका ने पति की हत्या क्यों की और उसे इसका जरा भी अफसोस क्यों नहीं था। साथ ही ये भी जानें कैसे उसकी किस्मत उसे हर आत्महत्या के प्रयास के बाद बचाती रही....
विज्ञापन

2 of 7
चिराग फाइल फोटो - फोटो : रेनुका के फेसबुक प्रोफाइल से
पहले पंखे से लगाई फांसी
पति की हत्या करने के बाद महिला ने फेसबुक पर अपना गुनाह कबूल करते हुए पोस्ट डाला। इसके बाद महिला ने तीन बार खुदकुशी का प्रयास किया। पहले उसने पंखे से फांसी लगाई। पंखा मुड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस पर उसे जब कुछ समझ न आया तो उसने आत्महत्या के लिए दूसरा रास्ता चुना।
विज्ञापन

3 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार पिया लाइजोल, तीसरी बार में काटी हाथ की नसें
इसके बाद रेनुका ने घर में सफाई के लिए उपयोग में लाया जाना वाला लाइजोल पी लिया। जब कुछ देर बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ तो उसने जिंदगी खत्म करने के लिए अंतिम उपाय अपनाया। तीसरी बार उसने चाकू से अपने एक हाथ की नस काट ली थी। उसने हाथ की नसें रविवार को सुबह काटी, इस कारण खून ज्यादा नहीं बहा। फेसबुक पोस्ट से समय से वारदात को पता लग गया और महिला को समय से इलाज मिल गया। रेनुका शर्मा का एम्स में इलाज चल रहा है।

4 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुआ था बहुत झगड़ा
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वारदात की रात दंपती में बहुत झगड़ा हुआ था। दोनों के झगड़े की आवाज मकान मालिक तक भी जा रही थी। जब पति सो गया तो महिला ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे कमरे में चारों तरफ दीवार पर खून की छीटें लगे हुए थे। पति की हत्या करने के बाद महिला ने फेसबुक पर करीब चार पेज का नोट लिख दिया कि उसने पति की हत्या कर दी है और अब वह खुद मरने जा रही है। उज्जैन, मध्यप्रदेश में रहने वाले रेनुका के पड़ोसी ने उसकी फेसबुक पोस्ट देखी तो उसने रविवार दिन में मकान मालिक को फोन किया।
विज्ञापन

5 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो रेनुका पलंग पर लहुहूहान पड़ी थी और चिराग फर्श पर मृत पड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से इनको एम्स ले गई थी। पुलिस ने चिराग शर्मा के शव का पोस्टमार्टकर कराकर सोमवार को उसके परिजन को सौंप दिया। चिराग, यमुना नगर, हरियाणा का रहने वाला था। अधिक खून बहने से चिराग की मौत हुई है।
विज्ञापन

6 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चिराग कहता था- 50 लाख रुपये ला नहीं तो तुझे छोड़ दूंगा
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेनुका ने फेसबुक पर करीब चार पेज का नोट लिखा है। रेनुका ने उसमें लिखा है कि चिराग उससे अपने मायके से 50 लाख रुपये दहेज के रूप में लाने की बात कहता था। पैसे नहीं लाने पर वह शादी तोड़ने की धमकी देता था। महिला ने अपने नोट में ये भी आरोप लगाया है कि चिराग के ऑफिस में काम करने वाली विधवा महिला से अवैध संबंध थे। इसके एवज में उसने कुछ साक्ष्य भी फेसबुक पर पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बच्चे नहीं होने पर झगड़ा होता रहता था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की करीब दस वर्ष पहले शादी हुई थी। ये वर्ष 2013 से छत्तरपुर एंक्लेव में रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर इनमें झगड़ा होता रहता था। महिला ने लिखा है कि चिराग के लिए उसने जिंदगी के दस वर्ष खराब कर दिए और उसने मेरे साथ धोखा किया है। वह चिराग से बहुत प्यार करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें