दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे एक होटल में पहुंचा। यहां उसने पहले न्यूज चैनल खोला। जब आरोपी की सीसीटीवी फुटेज समाचार चैनलों ने दिखाई तो उसने रात में रेवाड़ी भागने का प्लान बनाया। लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया।
दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर होटल पहुंचकर आरोपी ने सबसे पहले टीवी पर न्यूज चैनल खोला। यह जानने के लिए उसने जो वारदात की है उसकी खबर चल रही है या नहीं।
थोड़ी देर बाद जब उसकी सीसीटीवी फुटेज समाचार चैनलों ने दिखाई तो उसने रात में रेवाड़ी भागने का प्लान बनाया। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसकी हिस्ट्री में अश्लील फिल्म देखने और व्हाट्सएप कॉल से कॉल गर्ल्स को सर्वेट क्वाटर में बुलाने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी यौन संबंध बनाने के बाद किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ता था। कॉल गर्ल्स के सर्वेट क्वाटर में बुलाने का खुलासा होने पर कैलाश हिल्स के अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं कि किसकी मिलीभगत से लड़कियां कैलाश हिल के अंदर और आसानी से बाहर चली जाती थीं।
विज्ञापन
3 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्या सिक्योरिटी में भी उसने सेंध लगाई हुई थी। पुलिस इस बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अपना मोबाइल फोन गांव में गिरवी रखकर आया था।
4 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गांव से इस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सेक्सोहलिक नामक मानसिक विकृति से पीड़ित था यानी यौन एडिक्डि था। आरोपी ने आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के दौरान भी कोई सबूत नहीं छोड़े।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
सामान लाने में पैसे की हेराफेरी के साथ चोरी भी करता था आरोपी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि सामान लाने में पैसे की हेराफेरी करने के अलावा साहब के बैग और युवती की मां के बैग से भी पैसे चुराता रहता था। कई बार उसने युवती के कमरे से भी पैसे चुराए हैं।
विज्ञापन
6 of 11
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
नहीं है कोई पछतावा व शिकन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल को वारदात का पछतावा नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, उसने पुलिस से कहा कि अगर दीदी (पीड़िता) पैसे दे देती तो ऐसा नहीं होता। चोरी करने का अफसोस नहीं लेकिन दीदी को मारना नहीं चाहिए था, हो गया।
विज्ञापन
7 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद भी उसका व्यवहार असामान्य रूप से शांत था और उसने कोई पछतावा जाहिर नहीं किया। पूछताछ के दौरान वह काफी सामान्य और चिंतामुक्त था। ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ सामान्य हो।
8 of 11
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
9 of 11
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।
10 of 11
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी।
बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।