फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस की बेटी का कत्ल: कैसे घर में घुसा और युवती के कमरे में पहुंचा, फिर किया ये काम; राहुल ने एक-एक बात बताई

Sun, 26 Apr 2026 12:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने गांव से आरोपी का फोन बरामद कर लिया है। पुलिस को अब तीनों मोबाइल मिल गए हैं। साथ ही क्राइम सीन रिक्रिएशन भी किया है। 
विज्ञापन
1 of 12
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली पुलिस को कैलाश हिल्स हाई प्रोफाइल दुष्कर्म और हत्या केस में आरोपी राहुल मीणा का मोबाइल उसके गांव से शनिवार को मिल गया है। मृतक युवती का मोबाइल शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा घटनास्थल कैलाश हिल्स पर शनिवार को वारदात का क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। इस दौरान पुलिस को अहम सबूत मिले हैं।

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि राहुल मीणा की निशानदेही पर वारदात से जुड़े आरोपी का फोन शनिवार को बरामद किया गया। इसके अलावा राहुल मीणा दुष्कर्म व हत्या के बाद जिस चोरी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था फरारी के दौरान वह भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

2 of 12
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर सुबह 9 बजे के बाद पहुंची पुलिस 
आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा से पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन करवाया है, जिसमें कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि दिल्ली के चर्चित दुष्कर्म और हत्या केस में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस ने आरोपी राहुल को पीड़िता के घर लाकर पूरे क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

3 of 12
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
कैसे घर के अंदर आया और युवती के कमरे पहुंचा ये भी जाना 
आरोपी राहुल मीणा की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के हर पहलू को दोबारा समझा। कैसे आरोपी घर में दाखिल हुआ, कैसे उसने मुख्य गेट खोला और किस तरह वह सीधे लड़की के कमरे और स्टडी रूम तक पहुंचा, इन सभी घटनाओं को मौके पर दोहराया गया।

4 of 12
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया, फिर नीचे के कमरे में गया और घर के अलग-अलग हिस्सों में क्या-क्या किया। जिस जगह पीड़िता के साथ हैवानियत हुई, जहां हत्या की गई और जहां लूटपाट हुई। उन सभी जगहों की पहचान आरोपी से करवाई गई। 
 
विज्ञापन

5 of 12
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी का पोटेंसी टेस्ट करवा चुकी है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जो केस को मजबूत बनाते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गवाह मिले 
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक से ज्यादा अहम चश्मदीद भी मिले हैं। जिन्होंने राहुल मीणा को घर के अंदर दाखिल होते देखा। इसके अलावा पड़ोस के घर में काम करने वाले एक ड्राइवर ने आरोपी को वारदात से पहले घर के बाहर देखा था और राहुल ने उससे बातचीत भी की थी।
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
उसका बयान जांच में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर केस को और मजबूत करने में जुटी है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
क्या क्या सबूत मिले
  • पीड़िता के खून से सने कपड़े 
  • घर में मिले खून के निशान 
  • चार्जर की केबल जिससे गला घोंटकर हत्या की गई 
  • टेबल लैंप जिससे सिर पर वार किया 
  • आरोपी के खून, सीमेन से सने कपड़े 
  • वो पैंट जिसे आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हुआ, आरोपी के जूते 
  • पीड़िता के भाई की पैंट जिसे पहनकर आरोपी भागा
  • घर की चप्पलें जिन्हें पहनकर वह मौक के निकला

9 of 12
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

10 of 12
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

 

11 of 12
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। 
विज्ञापन

12 of 12
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें