फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली इमारत गिरी: आराम से बैठा था बुजुर्ग, तभी गिरी बिल्डिंग, देखें पीजी हादसे का 21 सेकंड का नया सीसीटीवी

Mon, 07 Sep 2026 08:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। अब तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है।
विज्ञापन
1 of 17
delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से पूरी राजधानी दहल गई है। यह बहुमंजिला इमारत पीजी के तौर पर उपयोग की जा रही थी। रविवार को यह इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। इस भयानक हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि इमारत के ठीक नीचे एक बुजुर्ग अपने छोटे ठेले के साथ बैठे थे। तभी अचानक ऊपर से मलबा गिरता दिखाई दे रहा है। साथ ही धूल का गुबार आने लगा। 

खतरा भांपते ही बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए तेजी से दूर भागे। इसके कुछ ही सेकंड बाद पूरी इमारत जमींदोज हो गई। चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इमारत हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

विज्ञापन

2 of 17
delhi building collapse - फोटो : वीडियो ग्रैब
फंसे लोगों को बचाने के काम जारी
मलबे में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिनमें कई छात्र शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), CATS एम्बुलेंस और कई प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। बड़े पैमाने पर बचाव अभियान लगातार जारी है। टीमें अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग कर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। इस हादसे ने पूरी राजधानी को झकझोर दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की संख्या हुई छह
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। अब तक इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

4 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
11 लोगों को रेस्क्यू किया गया
मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिन लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें खोजने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन

5 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी ने हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को नोटिस जारी किया
एक और बड़ी खबर ये है कि एमसीडी ने उसी गली में जर्जर हालत वाली इमारतों को नोटिस जारी किया, जहां एक इमारत ढह गई थी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार, गिरी हुई इमारत की पहचान पी-14, सत्य निकेतन के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन

6 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 55 वर्ग गज है। इस प्रॉपर्टी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंज़िल तक के फ्लोर हैं। बताया जाता है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनी थी। 
विज्ञापन

7 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी का कहना है कि इस प्रॉपर्टी की बुकिंग या सीलिंग का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि प्रॉपर्टी पर किए गए किसी भी काम के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी।

8 of 17
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा: दिल्ली मेयर
घटना को लेकर बीती शाम ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही का बयान सामने आया था। मेयर ने कहा था, "सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।"

 

9 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
सीएम रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

10 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
मोतीबाग के पीजी खाली कराए
कार्रवाई के डर से संचालकों ने हटाए बोर्ड, छात्रों के सामने रहने का संकट नई दिल्ली। सत्य निकेतन में रविवार को इमारत गिरने के हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई पीजी खाली करा दिए। 

 

11 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
हादसा स्थल से सटे पीजी में रहने वाले छात्रों को राहत-बचाव अभियान के दौरान किसी अनहोनी से बचाने के लिए तत्काल बाहर निकलने को कहा गया। कार्रवाई के डर से कुछ पीजी संचालकों ने अपने मकानों के बाहर लगे बोर्ड भी हटा दिए, ताकि वहां पीजी संचालित होने की पहचान न हो सके।

 

12 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
पीजी खाली कराने की कार्रवाई के बाद छात्रों और नौकरीपेशा युवाओं में अफरातफरी का माहौल रहा। अचानक कमरा खाली करने के निर्देश मिलने से कई छात्र सामान लेकर बाहर निकल आए। उनका कहना है कि वे पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में सत्य निकेतन और आसपास के इलाके में रहते हैं। ऐसे में तत्काल दूसरी जगह कमरा तलाशना मुश्किल है।

 

13 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नजदीकी कॉलेज में छात्रों के अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जब तक उनके लिए दूसरी व्यवस्था नहीं हो जाती, छात्र वहां रह सकते हैं।

 

14 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
इधर, सड़क पर आए छात्रों की मदद के लिए छात्र संगठनों ने शाम को लंगर भी लगाया। इससे प्रभावित छात्रों को भोजन उपलब्ध कराया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की व्यापक जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते खतरनाक इमारतों की पहचान कर उन्हें खाली कराया जाए तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
 

15 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल : पीजी में सुरक्षा की जांच कौन करता है
सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली के उन सैकड़ों पीजी और किराये के कमरों की निगरानी पर सवाल खड़ा कर दिया है, जहां छात्रों से हर महीने हजारों रुपये लिए जा रहे हैं। क्या इन इमारतों की नियमित जांच होती है? क्या संरचनात्मक मजबूती का रिकॉर्ड देखा जाता है? क्या एक कमरे में तय क्षमता से ज्यादा छात्रों को रखने पर कार्रवाई होती है? फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकास की व्यवस्था है या नहीं, आपदा के समय छात्र सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं या नहीं-इन सवालों का जवाब कौन देगा?

 

16 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर हादसे के बादभी नहीं चेते जिम्मेदार
जुलाई 2024 के राजेंद्र नगर कोचिंग बेसमेंट हादसे के बाद पीजी, कोचिंग संस्थानों और बेसमेंट की सुरक्षा सुधारने को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार ने कई घोषणाएं कीं। इसके बावजूद दो साल बाद भी पीजी के लिए अलग और एकीकृत फायर एवं स्ट्रक्चरल सेफ्टी कोड लागू नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन

17 of 17
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
पीजी की वैधता और सुरक्षा अलग-अलग भवन उपनियमों, मास्टर प्लान, अग्निशमन नियमों और स्थानीय निकायों की मंजूरियों में बंटी हुई है। डीडीए अभी यूबीबीएल-2016 को भवन अनुमोदन का आधार बता रहा है, जबकि दिल्ली फायर सेवा फायर सेफ्टी नियम, 2010 और उनके 2025 के संशोधनों के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें