दिल्ली में इमारत गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि पांच मंजिला इमारत, 55 वर्ग गज जमीन पर बनी थी, जहां सिर्फ दो मंजिल बनाने की ही इजाजत थी। यही नहीं, यह इमारत एक साल पहले खाली कराई गई थी लेकिन मालिकों ने दो-तीन महीने पहले पुलिस व एमसीडी अधिकारियों की सांठ-गांठ से इसमें फिर से पीजी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
1 of 11
Delhi Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। अब तक इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिन लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें खोजने की कोशिशें जारी हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है। एमसीडी ने हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को नोटिस जारी किया है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार, गिरी हुई इमारत की पहचान पी-14, सत्य निकेतन के तौर पर की गई है। यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 55 वर्ग गज है। इस प्रॉपर्टी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंज़िल तक के फ्लोर हैं। बताया जाता है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनी थी।
विज्ञापन
2 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि पांच मंजिला इमारत, 55 वर्ग गज जमीन पर बनी थी, जहां सिर्फ दो मंजिल बनाने की ही इजाजत थी। यही नहीं, यह इमारत एक साल पहले खाली कराई गई थी लेकिन मालिकों ने दो-तीन महीने पहले पुलिस व एमसीडी अधिकारियों की सांठ-गांठ से इसमें फिर से पीजी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर पुलिस और स्थानीय निकाय अधिकारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यही नहीं, इमारत के मालिकों का लालच इतना बढ़ गया कि इसमें अब बेसमेंट भी बनाना चाहते थे और इतने लालच का बोझ भ्रष्टाचार की यह इमारत नहीं झेल पाई।
4 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत गिरने की वजह बेसमेंट के लिए हो रही खोदाई ही माना है क्योंकि इससे इमारत की नींव पर दबाव आ गया था। एमसीडी के ही एक पूर्व अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश का पानी इस इलाके और हॉस्टल डेज इमारत के बेसमेंट में भी भर गया था। इसके बावजूद मजदूर काम करते रहे। मृतकों में एक मजदूर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
एक चश्मदीद ने बताया, इमारत के खंभे भी कमजोर थे और बिल्डिंग का भार नहीं संभाल पाए।
बेसमेंट या दूसरे निर्माण के दौरान नींव, पिलर और दूसरे हिस्सों में बदलाव की बात भी सामने आ रही है।
घटना के बाद एमसीडी ने पास की इमारत जिसमें छात्राओं का पीजी चल रहा था, खाली कराकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों से लाखों वसूलने वाला हरिराम फरार
पुलिस ने कहा, साउथ कैंपस थाने में बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। इमारत में 25 से 30 कमरे थे और हर कमरे से हरिराम 40 से 45 हजार महीना कमा रहा था। हरिराम बंसल का भाई आनंद बंसल भी इमारत का मालिक बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
7 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेट से जांच
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य िनकेतन पहुंच स्थिति का जायजा लिया। बाद में सीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया।
8 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के घर भी हिल गए हादसा होते ही बचाने दौड़ पड़े
स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत गिरने के समय इतनी तेज आवाज और कंपन हुआ कि उन्हें लगा जैसे भूकंप आया हो। एक व्यक्ति ने बताया, मेरी दुकान पास ही है। हम अंदर बैठे थे, तभी ऐसा लगा जैसे जमीन हिल रही है। अचानक गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी, तो तुरंत बाहर की ओर भागे। देखा तो चारों ओर धूल का गुबार छाया था। सामने ढही हुई इमारत थी।
9 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, मलबे में दबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने मिलकर कई बच्चों को निकाला
इमारत के गिरते ही आस-पास की इमारतों में रहने वाले छात्र, स्थानीय नागरिक घटना स्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने फंसे हुए बच्चों को निकालने और खोजने के लिए जो औजार मिला, उसी को लेकर जुट गए। कुछ लोग तो हाथों से ही मलबा अलग करने लगे।
10 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, इमारत के अंदर से चीख-पुकार की आवाज आ रही थी। इससे उम्मीद बंधी रही कि मलबे के नीचे लोग जीवित हैं। सरकारी एजेंसियों के पहुंचने से पहले ही हम सभी लोग उन्हें निकालने के लिए मलबा हटाने में जुट गए। हमने चार बच्चों को निकाला, जिनकी सांसें चल रही थीं।
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पास के पीजी में रहने वाले छात्र आकर्ष दोस्तों के साथ पहुंचे। वे भी बचाव कार्य में जुट गए। आकर्ष ने बताया कि जिन लोगों को निकाला गया, वे खून से लथपथ थे। इसके कुछ ही देर बाद एंबुलेंस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गईं।