किराएदार के साथ शुरू हुआ था झगड़ा
- फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
बिंदापुर इलाके में एक बेटे के थप्पड़ ने बुजुर्ग मां की जान ले ली। हादसे के बाद बेटे ने छुपाकर मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन घटना के दूसरे दिन मंगलवार को इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। आनन-फानन में शव को ठिकाने लगाने से मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं बन सकी है। फिर भी, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।