फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी का प्रदर्शन: विमान में हाथ जोड़कर खड़े हुए दिपके, पुलिस से बहस भी हुई; हिरासत से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 10 Oct 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को IGI हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया। इस दौरान काफी देर तक फ्लाइट में हंगामा होता रहा। अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।
विज्ञापन
1 of 7
cjp protest - फोटो : ani
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को IGI हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया है। उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के विमान में दाखिल होते ही अंदर हंगामे की स्थिति बन गई थी।

पुलिस और CJP नेताओं के बीच बातचीत के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के जवान विमान में पहुंचे तो अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।" दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तारी नहीं, बल्कि हिरासत बताया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
फ्लाइट के अंदर हाथ जोड़ते हुए अभिजीत दिपके - फोटो : ani
पुलिस तीनों को विमान से उतारकर एक बस में ले गई। सीजेपी ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत की निंदा की है। पार्टी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 7
फ्लाइट के अंदर अभिजीत दिपके - फोटो : ani
ध्रुव राठी की हिरासत
शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है। उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि ध्रुव राठी अपने माता-पिता के पास आए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की। इसके बाद संयुक्त दल ने यह कार्रवाई की।
 

4 of 7
फ्लाइट के अंदर अभिजीत दिपके - फोटो : ani
प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा
कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली थी। पुलिस ने इस प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
CJP Delhi Protest - फोटो : ani
सीजेपी ने ज्ञानेश का इस्तीफा मांगा
अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति इंदिरा गांधी के समय से भी खराब है। दिपके ने गिरफ्तारी के लिए तैयार होने की बात कही। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।
विज्ञापन

6 of 7
CJP Delhi Protest - फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। सीजेपी ने कहा कि इस मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। नेतृत्व साथ हो या नहीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जंतर मंतर के पास फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
सीजेपी ने इसे लोकतांत्रिक असहमति दबाने का प्रयास बताया। पार्टी के अनुसार, लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी जनता को लेनी पड़ती है। सीजेपी ने युवाओं और नागरिकों से महात्मा गांधी व डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सिद्धांतों पर आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें