फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, किस मांग को लेकर अड़े हैं 'कॉकरोच'; 20 जून से अब तक क्या कुछ हुआ?

Mon, 22 Jun 2026 01:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नोएडा डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने के बावजूद अभिजीत दीपके और प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आखिर तीन दिनों में क्या कुछ हुआ, विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट यूजी 2026 पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक, प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने, बिजली पानी की आपूर्ति पर विवाद और कैंडल मार्च की घोषणा जैसे घटनाक्रम इस आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : PTI
क्या हुआ पहले दिन
20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग उठाई।

शाम होते ही पुलिस की ओर से निर्धारित प्रदर्शन अवधि समाप्त होने की जानकारी दी गई, लेकिन दीपके और उनके समर्थकों ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। दीपके ने मंच से घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।



रात में भी प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने कई बार धरनास्थल खाली करने की अपील की। दीपके ने आरोप लगाया कि कुछ समय के लिए बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी, हालांकि बाद में दोनों सेवाएं बहाल कर दी गईं। प्रदर्शनकारियों ने रात भी धरनास्थल पर ही बिताई। जानकारी के अनुसार लंगर और स्वयंसेवकों की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

3 of 6
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन क्या हुआ
21 जून को री नीट परीक्षा आयोजित की गई। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले अभिजीत दीपके ने वीडियो संदेश जारी कर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से परीक्षा समाप्त होने के बाद जंतर मंतर पहुंचने की अपील की। सुबह करीब नौ बजे से प्रदर्शन फिर शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। इस दौरान कई बार आरोप लगाया गया कि पुलिस लोगों को धरनास्थल तक पहुंचने से रोक रही है।

शाम को री नीट परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ छात्र और अभिभावक प्रदर्शन स्थल पहुंचे, लेकिन उनकी संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा और समर्थकों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

4 of 6
मौके पर मौजूद भारी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन का तीसरा दिन
22 जून को आंदोलन तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि नीट विवाद और आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार बहस भी हुई। दीपके ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से जंतर मंतर आने के लिए आधार कार्ड दिखाने को कहा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब जंतर मंतर आने के लिए भी वीजा दिखाना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
थाली चम्मच लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
क्या है डिमांड
  • NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच: पार्टी की प्रमुख मांग नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक की उच्च-स्तरीय और निष्पक्ष जांच की है।
  • शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: अभिजीत दीपके और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ी के लिए मंत्री जिम्मेदार हैं।
  • छात्रों को न्याय: आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए न्याय और उचित मुआवजे की मांग भी उठाई जा रही है।
  • परीक्षा प्रणाली में सुधार: छात्रों की भविष्य की सुरक्षा के लिए नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जंतर मंतर पर अभिजीत दीपके और प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
कैसे हुई कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की शुरुआत एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी। बाद में यह सोशल मीडिया आंदोलन से निकलकर एक संगठित जन अभियान में बदल गया। शुरुआती दौर में इस आंदोलन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जून की शुरुआत में पार्टी ने पहली बार जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। इसके बाद संगठन ने अलग अलग राज्यों में भी आंदोलन और जनसभाएं शुरू कर दीं। और अब 20 जून से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें