दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह योग एक्सप्रेस का ठहराव महज दो मिनट का था, लेकिन यही दो मिनट दिल्ली मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की जिंदगी पर भारी पड़ गए। 34 मिनट की देरी से पहुंची ट्रेन में उतरने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पंकज को लात-घूंसों से पीटा, फिर उसी ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सकी और उन्हें ई-रिक्शा से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।