भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सांसद शर्मा को श्रद्धांजलि
- फोटो : पीटीआई
सांसद के मौत मामले की जांच होनी चाहिए-
वैसे तो सांसद दिल्ली स्थित सरकारी आवास में कम रहते थे। वह संसद सत्र के समय ही दिल्ली आते थे। दिल्ली स्थित सरकारी आवास के पड़ोस में रहने वाले अन्य सांसद व यहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि सांसद महोदय जब भी मिलते थे वह हाल-चाल पूछते थे। बी-403 में रहने वाले बाराबंकी यूपी से सांसद उपेन्द्र रावत ने बताया कि आते-जाते सीढ़ियों व लिफ्ट में रामस्वरूप शर्मा से मुलाकात होती थी। उपेन्द्र रावत ने कहा, सांसद के मौत मामले की जांच होनी चाहिए कि ऐसी क्या परिस्थितियां थीं कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। रामस्वरूप का जाना देश व भाजपा के लिए क्षति है।