फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरे रह गए सुरक्षा के सारे इंतजाम, ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचे किसान, लाल किले पर लहराया तिरंगा

Tue, 26 Jan 2021 04:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : ANI
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गए। सारे के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। तमाम जतन के बाद भी दिल्ली पुलिस किसानों को लाल किले तक ट्रैक्टर लाने में नहीं रोक पाई। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिख रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उत्तराखंड निवासी नवनीत सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने शव को आईटीओ चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोली मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ करवाई की मांग कर रहे हैं। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : ANI
किसानों ने दिल्ली को चक्का जाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए।  दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस के साथ झड़प, जबरन बैरिकेड टूटने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. किसान लाल किला पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे हैं। पुलिस लाल किले के पास भी किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हुए थे. अंतत: किसान लाल किले तक पहुंच ही गए।

4 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : ANI
इतना ही नहीं गाजीपुर सीमा पर किसान और पुलिस के बीच झड़प हुई. किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए क्रेन को भी बैरिकेडिंग बनाया था. किसानों ने पहले ऐलान किया था कि वो लालकिले तक परेड निकालना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. अब जब दिल्ली में उत्पात और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
विज्ञापन

5 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : ANI
मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए थे। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था था। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल किले पर पहुंचे किसान - फोटो : ANI
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें