किसानों की ट्रैक्टर रैली
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लेन पर रोडवेज की बस को लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया जिन्हें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राजेश खुराना ने समझाया। इसके बाद मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।