फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akriti Case: कितनी ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो सकती है? आकृति ने किया था गूगल पर सर्च; हिस्ट्री से बड़ा खुलासा

Tue, 07 Jul 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आकृति की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आकृति ने मौत से पहले गूगल पर मौत को लेकर सर्च किया था। फोन में गूगल हिस्ट्री चेक करने पर यह जानकारी सामने आई है। यह भी जानकारी सामने आई है कि आकृति का पति उस पर शक करने लगा था। उसकी नौकरी भी छुड़वा दी थी।
विज्ञापन
1 of 8
Akriti Death Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की शादी के महज 72 दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आकृति ने मौत से पहले गूगल किया था कि कितनी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है? 

आकृति और अरस्तु सिक्का की मुलाकात की कहानी काफी दिलचस्प थी। दोनों की मुलाकात अरस्तु की बहन के जरिए हुई। आकृति और अरस्तु की बहन स्कूल में साथ में पढ़ीं थीं। इसी दोस्ती को रिश्ते में बदलने का प्रस्ताव अरस्तु की बहन ने दिया था। दोनों परिवारों की सहमति से 24 अप्रैल 2026 को यह विवाह संपन्न हुआ था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दुल्हन बनी आकृति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नौकरी छोड़ने का दबाव और शक
शादी के बाद, अरस्तु ने आकृति पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, अरस्तु को आकृति पर शक था और वह अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। वह उसे ताने भी देता था कि उसके परिवार ने शादी में कुछ खास नहीं दिया। हालांकि, बाद में आकृति के ससुर ने उसे नौकरी करने की अनुमति दे दी थी।

 
विज्ञापन

3 of 8
पति के साथ शादी की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गूगल सर्च
आकृति की मौत की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध हैं। वह एनडीएमसी फ्लैट की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। यह भी जानकारी सामने आई है कि मौत से कुछ समय पहले आकृति ने गूगल पर "कितनी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है" और "कितनी ऊंची इमारत से कूदकर मौत हो सकती है" जैसे विषयों पर खोज की थी। यह भी पता चला है कि आकृति पहली बार मेट्रो में बैठी थी और उसे पति ने साकेत मेट्रो स्टेशन पर उतरने को कहा था, लेकिन वह लोधी कॉलोनी पहुंच गई थी।
 

4 of 8
इसी इमारत से गिरकर संदिग्ध हालत में हुई थी आकृति की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मां के गंभीर आरोप
जिस दिन आकृति की मौत हुई, उसी दिन उसने अपने ऑफिस में शादी की पार्टी भी दी थी। उसने इसी महीने की एक तारीख से दोबारा ऑफिस जाना शुरू किया था। आकृति की मां अनु साय सुतार ने अपनी बेटी के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति उसे बेल्ट से पीटता था। 29 जून को ही आकृति ने अपनी मां से कहा था कि उसका पति उसे मार देगा। मां ने यह भी बताया कि आकृति पर घर के सारे काम डालने और नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। साथ ही, उस पर बच्चा पैदा करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

 
विज्ञापन

5 of 8
आकृति और अरस्तु - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में शनिवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने के बाद 28 साल की एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन

6 of 8
आकृति और अरस्तु - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसी साल हुई थी आकृति की शादी
पुलिस के मुताबिक पुष्प विहार की रहने वाली आकृति नाम की महिला शनिवार को पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक से संदिग्ध हालत में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली और उसे तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकृति ने इस साल 24 अप्रैल को शादी की थी और वह छतरपुर में एक निजी कंपनी में 'सेल्स एग्जीक्यूटिव' के तौर पर काम कर रही थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आकृति की मौत के मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद रविवार को लोधी कॉलोनी थाने में दहेज के कारण हुई मौत से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके पति अरस्तू सिक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि चूंकि मौत शादी के एक साल के भीतर हुई है, इसलिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया करने के लिए सूचित कर दिया गया था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
आकृति - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि मामले को जांच जारी है। महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांगों को लेकर आकृति की हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया। यह प्रेम और परिवार की सहमति से हुआ विवाह था। परिवार ने आरोप लगाया कि आकृति की शादी सिर्फ ढाई महीने पहले हुई थी, जिससे उसकी मौत के हालात और भी संदिग्ध हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें