फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: 'अच्छा इलाज मिलता तो मैं भी बच जाता' रुला देगा अभिनेता-यूट्यूबर राहुल का आखिरी पोस्ट

Mon, 10 May 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है। कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इस महामारी में अब तक कई दिग्गजों की मौत हो चुकी है। किसी को समय पर इलाज नहीं मिल रहा तो किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। कोरोना की मार नेताओं से लेकर अभिनेताओं पर पड़ रही है। इस बीमारी की चपेट में अब तक कई अभिनेता आ चुके हैं। रविवार को भी एक अभिनेता-यूट्यूबर की कोरोना ने जान ले ली। वह अंतिम समय तक इलाज के लिए मदद मांगता रहा, लेकिन उसे मदद नहीं मिली और वो जिंदगी की जंग हार गया। अभिनेता-यूट्यूबर ने दम तोड़ने से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भावुक पोस्ट लिखी थी। आइए जानते हैं उनकी वो पोस्ट जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का कोरोना के कारण रविवार को निधन हो गया। वोहरा (35) ने फेसबुक पोस्ट पर इस सप्ताह की शुरुआत में संक्रमित होने की सूचना दी थी। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम निजी अस्पताल ले जाया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए फेसबुक पर लिखा, राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’ 
 

4 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, मुाफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन। वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग किया था और उनसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
राहुल ने लिखा था-'क्या कोई ऐसा हॉस्पिटल है? जहां मुझे ऑक्सीजन बेड मिल जाए क्योंकि यहां मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार डाउन जा रहा है। और कोई देखने वाला नहीं है। दिल्ली में बहुत मजबूर होकर ये पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें